28 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाएयर इंडिया के विमान में ​भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक का हंगामा...

एयर इंडिया के विमान में ​भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक का हंगामा !

एयर इंडिया की एआई 130 फ्लाइट ने 10 मार्च को लंदन से भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी थी| लेकिन कुछ देर बाद विमान के शौचालय से धुआं निकलता देखा गया और इस धुएं के कारण अलार्म बज गया|

Google News Follow

भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक ने एयर इंडिया के एक विमान में जमकर हंगामा किया। इस यात्री का नाम करुणा कांत द्विवेदी है जिसे मुंबई की सहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है​|​​ एयर इंडिया की सीनियर क्रू मेंबर शिल्पा मिश्रा ने द्विवेदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। द्विवेदी पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं​|​ ​

शिल्पा ने बताया कि एयर इंडिया की एआई 130 फ्लाइट ने 10 मार्च को लंदन से भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी थी| लेकिन कुछ देर बाद विमान के शौचालय से धुआं निकलता देखा गया और इस धुएं के कारण अलार्म बज गया|
अजीब व्यवहार करने लगा : ​शिल्पा ने बाकी क्रू मेंबर्स की मदद से टॉयलेट का दरवाजा खोला। उस समय द्विवेदी अंदर सिगरेट पी रहे थे। उसे ऐसा करने से रोका गया। पायलट को भी इसकी जानकारी दी गई। आरोपी को सभी ​लोगों ने ​​समझाए​​, लेकिन वह क्रू मेंबर्स के साथ ​​अजीब व्यवहार करने लगा। फिर क्रू मेंबर्स ने उसके हाथ से सिगरेट और लाइटर पकड़ा और उसे अपनी सीट पर बिठा ​दिया​​।
​​विमान में सवार यात्री डर गए : ​द्विवेदी फिर सीट से उठे और विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इससे ​​विमान में सवार यात्री डर गए। अन्य यात्रियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन द्विवेदी ने यात्री की पिटाई कर दी। द्विवेदी ने यात्री को लात घूसों से पीटा। इसके बाद चालक दल के सदस्यों ने अन्य यात्रियों की मदद से द्विवेदी को पकड़ लिया और उनके हाथ बांधकर वापस सीट पर बिठा दिया। लेकिन द्विवेदी नहीं रुके उन्होंने फिर से मारपीट शुरू कर दी।
इंजेक्शन लगाकर किया बेहोश : करुण कांत द्विवेदी की तबीयत और बिगड़ने लगी। फिर उसी फ्लाइट के एक यात्री ने, जो एक डॉक्टर था, द्विवेदी को डियाज टैन इंट्रा इंसुलर के दो इंजेक्शन दिए। इसके बाद वह शांत हुए। विमान 11 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा था। इसके बाद चालक दल के सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों ने द्विवेदी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
​यह भी पढ़ें-​

पीएम मोदी की वेबसाइट पर बना ‘मां’ के नाम का सेक्शन, जानिए इसकी खासियत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें