28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाउत्तर प्रदेश बहराइच: ग्रामीणों में नरभक्षी भेड़ियों का आतंक, 50 गांवों में...

उत्तर प्रदेश बहराइच: ग्रामीणों में नरभक्षी भेड़ियों का आतंक, 50 गांवों में दहशत!

भेड़िये एक महिला समेत 10 मासूमों को अपना शिकार बना चुके हैं| भेड़ियों के हमलों में अब तक 51 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं|

Google News Follow

उत्तर प्रदेश का जिला बहराइच इन दिनों सुर्खियों बना हुआ है|जिले के महसी तहसील में नरभक्षी भेड़ियों का आतंक है|भेड़िये एक महिला समेत 10 मासूमों को अपना शिकार बना चुके हैं|एक रिपोर्ट के अनुसार, भेड़ियों के हमलों में अब तक 51 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं|लोगों में भेड़ियों की दहशत है| इलाके में रहने वाले लोगों के लिए हर रात चुनौती बनकर आ रही है| ग्रामीण खुद नहीं जानते कि किस रात किसका बच्चा इनका शिकार बन जायेगा|

लोग रात-रात भर जागकर अपनी और अपने बच्चों की रक्षा कर रहे हैं| इस बीच राहत की खबर ये है कि वन विभाग की टीम ने अब तक चार भेड़ियों को पकड़कर पिंजरे में कैद कर दिया है|अभी भी दो भेड़ियों से 50 गांवों के लोगों में दहशत है| इससे बचने के लिए ग्रामीणों के साथ गांव-गांव लगाए गए कर्मचारी सभी को जागरूक कर रहे हैं और लोगों को घरों के भीतर सोने की हिदायत दे रहे हैं|

स्थानीय निवासी अनिकेत सिंह ने बताया कि हम भेड़ियों के आतंक से डरे हुए हैं|चार भेड़िये पकड़े गए हैं और दो भेड़ियों का अभी भी आतंक जारी है|अभी पूरी तरह से खतरा टला नहीं है| हम गांव-गांव जाकर रात-रात भर घूम कर लोगों को जगाते हैं और लोगों को बताते हैं कि खतरा टला नहीं है|

एक कर्मचारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भेड़िये के हमले की वजह से हम लोग लोगों के लिए रात में पहरा दे रहे हैं| हम लोगों को घर के अंदर रहने की हिदायत दे रहे हैं ताकि वे सुरक्षित रहें| हम घर-घर जाकर लोगों से कहते हैं कि अभी खतरा टला नहीं है, घर के भीतर रहे और सुरक्षित रहें|

गांव में पहरा दे रहे अन्य कर्मचारियों का कहना है कि घर-घर जाकर हम लोग सभी को घर के अंदर सोने के लिए हिदायत देते हैं| अगर कोई नहीं मानता है तो उसके साथ शक्ति से भी पेश आते हैं| हमें हर हाल में मासूमों और ग्रामीणों की जिंदगी बचानी है|

यह भी पढ़ें-

हरियाणा विधानसभा चुनाव: सपा का ‘एक हाथ दो, दूसरे हाथ लो’ फार्मूला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें