29.3 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियासतर्कता: जुमे की नमाज पर यूपी पुलिस अलर्ट, 70 मस्जिदों पर कड़ी...

सतर्कता: जुमे की नमाज पर यूपी पुलिस अलर्ट, 70 मस्जिदों पर कड़ी नजर  

Google News Follow

उत्तर प्रदेश पुलिस जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट है। यूपी सरकार ने शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज एहतियात के तौर पर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए सरकार ने पहले से ही सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किये। बड़े पैमाने पर संवेदनशील जगहों पर पुलिस बालों को तैनात किया गया है।

 बताया जा रहा है कि लखनऊ में 61संवेदनशील जगहों को चिन्हित किया गया है। इसके अलावा 70 खास मस्जिदों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। लखनऊ को 37 सेक़्टर में बांटा गया है। जिसकी निगरानी ड्रोन से की जा रही है। इसके अलावा मकानों के छतों पर ईंट पत्थर पाए जाने पर मकान मालिक पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रयागराज में पिछले शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद जिले में भारी पुलिस बल तैनात किये गए हैं।

साथ ही लोगों से शांति की अपील के लिए धर्मगुरुओं के साथ बैठक की गई। जिसके बाद यह तय किया गया कि मस्जिदों में वालंटियर तैनात किए जाएंगे। मस्जिदों में तैनात वॉलिंटियर देखेंगे की नमाज में कोई अराजक तत्व तो नहीं घुस आया है। गड़बड़ी की आशंका पर वह पुलिस को इस संबंध में जानकारी देगा। बता दें कि बीते शुक्रवार को नूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ मुसलमानों जमकर बवाल काटा और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। जिसको देखते हुए राज्य संवेदनशील जिलों में पुलिस बलों को तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें 

अग्निपथ स्कीम: बिहार में हिंसक हुआ विरोध, क्या युवाओं को भड़काया गया ?

अपर्णा यादव को जान से मारने की मिली धमकी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें