30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनिया17 दिनों बाद निकले मजदूरों को एक-एक लाख की मदद ,15 दिन...

17 दिनों बाद निकले मजदूरों को एक-एक लाख की मदद ,15 दिन की छुट्टी        

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सभी मजदूरों को आर्थिक मदद दी जायेगी। प्रत्येक मजदूर को एक एक लाख रुपया और 15 से 20 दिन की छुट्टी भी दी जाएगी।

Google News Follow

उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिलक्यारा बारकोट सुरंग से मंगलवार को बाहर निकाल लिया गया। 12 नवंबर को टनल का एक हिस्सा ढह जाने के बाद 41 मजदूर फंस गए थे। उसके बाद 17 दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में देश की कई एजेंसियां मिलकर मजदूरों को निकालने का प्रयास कर रही थी। कई बार ऐसे भी मौके आये जब यह कहा गया कि रेस्क्यू ऑपरेशन मजदूरों तक पहुंच गया है लेकिन हर बार नाकामी ही हाथ लगती थी। लेकिन मंगलवार मजदूरों के लिए शुभ दिन साबित हुआ और सफकतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। मजदूरों को एक एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सभी मजदूरों को आर्थिक मदद दी जायेगी। प्रत्येक मजदूर को एक एक लाख रुपया और 15 से 20 दिन की छुट्टी भी दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सुरंग के मुहाने पर बौखनाग बाबा का मंदिर भी बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहाड़ों में निर्माणाधीन सुरंगों की समीक्षा की जाएगी। केंद्र सरकार सुरंगों की सुरक्षा ऑडिट कराने को ऐलान किया है।

सीएम धामी ने 10 से 12 मीटर तक खुदाई करने वाले  रैट माइनर्स कर्मियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों को बचाने में रैट माइनर्स के कर्मियों द्वारा मैन्युअल खुदाई महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौरतलब है कि मजदूरों के बाहर आने के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सलाह ली गई थी। रैट माइनिंग कर्मियों द्वारा खुदाई करने के एक घंटे बाद  ही मजदूरों को बाहर निकालने में कामयाबी मिली। इसके बाद मजदूरों के स्वास्थ्य जांच के लिये अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें    

 

 

17 दिनों बाद श्रमिकों ने जीती जिंदगी की जंग, सुरंग में फंसे 41 मजदूर बाहर आये

आईपीएल 2024: पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी पर मनसे ने कसा तंज !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें