29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियावृंदावन-थीम वाला लहंगा, तुलसी की माला और भगवद्गीता... कान्स के रेड कार्पेट...

वृंदावन-थीम वाला लहंगा, तुलसी की माला और भगवद्गीता… कान्स के रेड कार्पेट पर सनातन धर्म की चर्चा

कान्स फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री आरती खेतरपाल का लुक बना चर्चा का विषय

Google News Follow

फिल्म जगत में इन दिनों कान्स फिल्म समारोह की चर्चा जोरों पर है, और रेड कार्पेट पर सितारों की वेशभूषा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसी बीच अभिनेत्री आरती खेतरपाल ने सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए रेड कार्पेट पर ऐसा प्रवेश किया कि सभी की नजरें उन पर ठहर गईं। गले में तुलसी की माला और हाथ में भगवद्गीता लिए आरती ने अपने देसी अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित किया।

लहंगा पहनकर आरती ने कान्स के रेड कार्पेट पर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का सुंदर प्रदर्शन किया। उनके लहंगे पर वृंदावन के मनमोहक दृश्य उकेरे गए थे, जबकि गोमुखी पर भगवान कृष्णा की छवि अंकित थी। तुलसी की माला ने उनके पूरे लुक को आध्यात्मिक स्पर्श दिया। जैसे ही उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा कीं, वे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

आरती ने अपने कान्स डेब्यू के लिए विशेष रूप से वृंदावन-थीम वाला लहंगा तैयार करवाया था, जो उनके पूरे लुक का मुख्य आकर्षण रहा। डिजाइनर सुलक्षणा मोंगा द्वारा तैयार किए गए इस पीले रंग के लहंगे पर वृंदावन के मंदिरों, हरियाली, वन क्षेत्र और कृष्ण भक्ति की सुंदर झलक दिखाई गई थी।

Image

उन्होंने इस लहंगे के साथ खूबसूरत कढ़ाई वाला वी-नेक ब्लाउज पहना, जिसकी आधी बाजुओं पर फूलों की महीन नक्काशी की गई थी। उनका दुपट्टा भी बेहद खास था। लहंगे की तरह उस पर भी भव्य कढ़ाई की गई थी, और उसके किनारों पर साधारण बॉर्डर की जगह पंखुड़ियों जैसे कटआउट डिजाइन बनाए गए थे, जिसने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया।

आभूषणों की बात करें तो आरती ने अपने लहंगे के साथ पोल्की ज्वेलरी चुनी। उन्होंने लाल और हरे रंग के पत्थरों से सजा एक सुंदर पोल्की नेकलेस पहना, जो उनके वी-नेक ब्लाउज के साथ बेहद सुंदर लग रहा था। इसके साथ उन्होंने तुलसी की माला भी धारण की, जिसने उनके पूरे रूप को आध्यात्मिक गहराई दी।

Image

आरती ने अपने लुक में कई ऐसे तत्व शामिल किए, जो सनातन धर्म की सुंदर झलक प्रस्तुत करते हैं। उनके लुक की सबसे विशेष चीज थी उनकी खास लाल रंग की गोमुखी, जिसे उन्होंने हाथ में धारण किया हुआ था। इस पर “हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे” लिखा हुआ था और भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बजाते हुए दर्शाया गया था।

यह भी पढ़ें:

जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं पर शुरू की अवमानना कार्रवाई

कर्नाटक: कांग्रेस सरकार ने स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने की दी अनुमति

डॉलर संकट से जूझ रहा पाकिस्तान ने चीन के बाज़ार में युवान जुटाने के लिए तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच देशों के दौरे पर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें