26 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026

Welcome

दुनिया भर में नए साल का कहीं, दाल खाकर तो कहीं प्लेटें तोड़कर नए साल का स्वागत किया जाता है 

Google News Follow

Related

कोरोना वायरस के बीच भी लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए बेताब है। कई तरह के इंतजाम कर जश्न को दोगुना करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस अवसर पर दुनिया भर में कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। जानते हैं कहां लोग कैसे मनाते हैं नए साल का जश्न।

डेनमार्क में लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के दरवाजों पर प्लेटों को तोड़कर फेंक देते है। यहां पर यह शुभ माना जाता है। जबकि अन्य जगहों पर लोगों यह सब हैरान करने वाला लग सकता है। कई देशों में नए साल पर पटाखा फोड़ना आम बात होती है लेकिन कई स्थानों पर नए  के आगमन लोग खूब पटाखा फोड़कर नए साल का स्वागत करते हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड का ऑकलैंड स्कायर टॉवर नए साल पर आतिशबाजी से नहाया होता है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया में सिडनी हार्बर, कनाडा का टोरंटो, ब्राजील के रियो में नए साल अवसर पर आतिशबाजी के लिए जाना जाता है।

ब्राजील में नए साल के आगमन पर दाल बनाकर खाया जाता है। यहां दाल को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लोग यहां पर नए साल का आगाज दाल खाकर करते हैं। इसी तरह स्पेन में नए साल के आगमन को देखते हुए 12 बजे अंगूर खाए जाते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि अंगूर खाने से पूरे साल सौभाग्य प्राप्त होता है।
वहीं, जापान और दक्षिण कोरिया में नए साल आगमन के पूर्व संध्या पर लोगों द्वारा घंटी बजाई जाती है। जो शुभ घडी का संकेत है। जापान में तो  108 बार घंटी बजाना शुभ माना जाता है। रोमानिया में नए साल पर भालू जैसा ड्रेस पहनने का चलन है। अमेरिका टाइम्स स्क्वायर पर झंडे से उतरती चमकीली गेंदों पर होती है। अफ्रीका में ख़राब सामानों को घर से  बाहर फेंका जाता है।

ये भी पढ़ें 

सेना ने 24 घंटे में मार गिराए 9 आतंकी

महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में ओमीक्रॉन वेरिएंट ने ली दूसरी जान   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें