रक्षा मंत्रालय का बड़ा निर्णय, महिला फाइटर पायलट होंगी परमानेंट 

रक्षा मंत्रालय का बड़ा निर्णय, महिला फाइटर पायलट होंगी परमानेंट 

भारतीय एयर फ़ोर्स में प्रयोग के रूप में महिला फाइटर पायलट की शुरुआत किये लगभग ६ वर्ष हुए है। छह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से उन्हें परमानेंट करने का निर्णय लिया है। यह घोषणा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से हाल ही में किया गया। उनके द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी।

ट्वीट में उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने भारतीय एअर फ़ोर्स में महिला फाइटर पायलट को प्रयोग के रूप में शामिल किया गया था| इसके बाद अब भारतीय एयर फ़ोर्स में महिला फाइटर पायलट की परमानेंट नियुक्ति का निर्णय लिया गया है| यह भारतीय नारी शक्ति की क्षमता और हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का महिला सशक्तिकरण का जीता जागता एक उदाहरण है।

अब 16 महिला फाइटर पायलट को भारतीय एयर फ़ोर्स में नियुक्त किया गया है| इनको परमानेंट करने योजना को रक्षा मंत्रालय की ओर से मंजूरी दी गयी है। रक्षा मंत्रालय की ओर से वर्ष 2015 में महिलाओं को एयर फ़ोर्स में फाइटर पायलट के रूप शामिल करने की अनुमति दी गयी थी। फ्लाइंग ब्रांच की फाइटर स्ट्रीम में महिला एसएससी अधिकारियों को शामिल करना​ था, लेकिन इस योजना को वर्ष 2016 में शुरू किया गया।
ये भी पढ़ें 

 

मालदीव में भारत के खिलाफ नारेबाजी करने पर होगी सजा  

‘जिन्ना टावर’ पर BJP आक्रामक, पूर्व राष्ट्रपति कलाम के नाम पर करने की मांग

Exit mobile version