हिन्दुओं की रक्षा के लिए यति नरसिंहानंद के खून से लिखा पत्र, योगी से शस्त्र सुविधा की मांग

हिन्दुओं की रक्षा के लिए यति नरसिंहानंद के खून से लिखा पत्र, योगी से शस्त्र सुविधा की मांग

Yeti Narasimhanand wrote a letter with his blood to protect Hindus, demanded arms facility from Yogi

हिंदुत्व के विचार और हिंदुओं की रक्षा के लिए अकसर विवादों में रहने वाले जूना अखाड़ा से महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद एक बार सुर्खियों में छाए हैं। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों की वजह है की उन्होंने अपने खून से एक पत्र लिखवाया है। उत्तर प्रदेश में हिंदुओ को शस्त्र लाइसेंस मिलने की सुविधा को लेकर भाजपा नेत्री डॉ.उदिता त्यागी ने यति नरसिंहानद के खून से लेटर लिखा है।

जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हिंदुओं के लिए शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया आसान करने की मांग की है। इस पत्र में उन्होंने तर्क दिया गया है कि बदलते हालात में हिंदुओं को सुरक्षा के लिए हथियार रखना जरूरी हो गया हैं।

इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि हिंदू समाज को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस आसानी से मिलना चाहिए। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस भी छिड़ गई है।

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस ने भाजपा की ‘बी टीम’ बनकर चुनाव लड़ा: मायावती ने राहुल गांधी के गठबंधन बयान पर किया पलटवार

Delhi CM: ​शपथ​ लेने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची वासुदेव घाट, की यमुना आरती!

Mahakumbh 2025: ​अब तक 56.75 करोड़ ने ​लगाई​ डुबकी, संगम ​​पर अभी भी स्नानार्थियों का आना जारी!

बता दें की इससे पहले बीते 31 जनवरी को जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने श्रीदुधेश्वरनाथ मठ के शिविर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए खून से एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं की रक्षा की मांग की थी। यति नरसिंहानंद ने पत्र में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेश और पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की रक्षा के लिए सैन्य कारवाई करें। यति नरसिंहानंद गिरी के पत्र पर सबसे पहले श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज ने हस्ताक्षर करते कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के हर हिन्दू की रक्षा की जिम्मेदारी लेनी ही चाहिये।

Exit mobile version