24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाआप भी जुड़े पीएम नरेंद्र मोदी के इस मुहिम से,राष्ट्रगान को यहां...

आप भी जुड़े पीएम नरेंद्र मोदी के इस मुहिम से,राष्ट्रगान को यहां करें अपलोड

Google News Follow

नई दिल्ली। 15 अगस्त को देश आजादी के 75वें वर्ष में कर रहा है। और इस बार देश एक अनोखे प्रयास से रूबरू होगा। 79 वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रगान गाकर इस अनोखे प्रयास का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक मंत्रालय की एक छोटी सी कोशिश है, और इस प्रयास से देशवासी जुड़ें।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा, ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं। आपको याद होगा, आजादी के 75 साल मनाने के लिए, 12 मार्च को बापू के साबरमती आश्रम से ‘अमृत महोत्सव’ की शुरुआत हुई थी।”इसी दिन बापू की दांडी यात्रा को भी पुनर्जीवित किया गया था, तब से, जम्मू-कश्मीर से लेकर पुडुचेरी तक, गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर तक, देश भर में ‘अमृत महोत्सव’ से जुड़े कार्यक्रम चल रहे हैं। ” उन्होंने कहा-‘अमृत महोत्सव किसी सरकार का कार्यक्रम नहीं, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, यह कोटि-कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है।”
पीएम ने कहा-‘ऐसा ही एक आयोजन इस बार 15 अगस्त को होने जा रहा है, ये एक प्रयास है, राष्ट्रगान से जुड़ा हुआ। सांस्कृतिक मंत्रालय की कोशिश है कि इस दिन ज्यादा-से-ज्यादा भारतवासी मिलकर राष्ट्रगान गाएं । इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है,राष्ट्रगानडॉटइन ( rashtragaan.in) इस वेबसाइट की मदद से आप राष्ट्रगान गाकर, उसे रिकॉर्ड कर पाएंगे, इस अभियान से जुड़ पाएंगे।
आप, इस अनोखी पहल से जरूर जुड़ेंगे।”पीएम मोदी ने कहा-‘हर स्वतंत्र और कृतज्ञ भारतीय का अपने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन है और इस महोत्सव की मूल भावना का विस्तार तो बहुत विशाल है, ये भावना है, अपने स्वाधीनता सेनानियों के मार्ग पर चलना, उनके सपनों का देश बनाना।’
कैसे जुड़े: सबसे पहले आप इस वेबसाइट (rashtragaan.in) पर जाएं। उसके बाद आप आडियो प्ले के ऑप्शन पर क्लिक करें। अपने लैपटॉप या मोबाइल का कैमरा ऑन करें। इसके बाद 52 सेकंड का राष्ट्रगान गाएं। इस दौरान बैकग्राउंड में म्यूजिक बजता रहेगा। गाना रिकॉर्ड होने के बाद आप इसे आसानी से वेबसाइट पर अपलोड कर दें।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें