26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमलाइफ़स्टाइलबाजरा और सेहत का है खास कनेक्शन, हड्डियों को मजबूती देने में...

बाजरा और सेहत का है खास कनेक्शन, हड्डियों को मजबूती देने में कारगर!

Google News Follow

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए बहुत सारे देसी उपाय होते हैं। काढ़ा बनाने से लेकर या हल्दी वाला दूध पीने से शरीर को ठंड से बचाया जा सकता है. ,लेकिन ये चीजें शरीर को ऊर्जा प्रदान नहीं करतीं। ऐसे में बाजरा एक ऐसा अन्न है, जो ऊर्जा के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। सिर्फ खाना ही नहीं, बाजरे का पानी भी शरीर के लिए लाभकारी होता है।

बाजरा एक ग्लूटेन मुक्त अनाज है। बाजरे की तासीर गर्म होती है तो इसका इस्तेमाल मुख्यत: सर्दियों में किया जाता है, लेकिन राजस्थान में हर सीजन में बाजरे का सेवन किया जाता है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, कर्नाटक, और गुजरात में बाजरे की खेती की जाती है और पशुओं को भी आहार के तौर पर दिया जाता है।

बाजरा तासीर में गर्म होने के साथ कई गुणों से भरपूर होता है। बाजरे में आयरन, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और पोटेशियम होता है। इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3 और बी6 सबसे अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में बाजरा युक्त खाद्य पदार्थों को अपने खाने में शामिल करना अच्छा रहेगा। बाजरा युक्त खाद्य पदार्थ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं। बाजरा युक्त खाद्य पदार्थ न सिर्फ कुपोषण दूर करने में मदद करते हैं, बल्कि ये संभावित प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक्स भी माने जाते हैं।

बाजरे का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। बाजरे में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। बाजरे का सेवन करने के अलग-अलग तरीके हैं। इसके लिए बाजरे की रोटी, बाजरे की टिक्की, बाजरे की रोटी और खिचड़ी बनाई जा सकती हैं। बाजरे को भिगोकर सुबह उसका पानी पीना भी फायदेमंद होता है।

बाजरे में मैग्नीशियम और पोटेशियम सही मात्रा में होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। अगर बाजरे का सेवन रोजाना सही मात्रा में किया जाए तो ये शरीर के लिए लाभकारी होगा। अगर बाजरा खाने से कब्ज की समस्या बनती है, तो एक-एक दिन छोड़कर इसका सेवन किया जा सकता है। कुछ लोगों को बाजरे से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। ऐसे में सेवन कम मात्रा में करें। इसके अलावा बाजरा के सेवन से डायबटिज नियंत्रित रहती है, वजन कंट्रोल रहता है, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और ऊर्जा और शक्ति भी मिलती है।

यह भी पढ़ें:

सैम ऑल्टमैन ने 7 साल पहले की थी टेस्ला कार बुक, लंबे समय से कर रहे हैं रिफंड का इंतजार

अमृतसर में पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 15 आधुनिक पिस्तौल बरामद!

पुतिन की मांगें जिनके कारण ट्रंप ने रद्द की अमेरिका-रूस शिखर वार्ता!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें