24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमलाइफ़स्टाइलरीढ़ से पेट तक सब रहेंगे मजबूत और स्वस्थ, रोजाना करें भूनमनासन

रीढ़ से पेट तक सब रहेंगे मजबूत और स्वस्थ, रोजाना करें भूनमनासन

Google News Follow

ऑफिस में घंटों एक ही पोस्चर में बैठने की वजह से कमर दर्द हो या गड़बड़ लाइफ स्टाइल की वजह से गिरता स्वास्थ्य ये शरीर के अंगों को कमजोर कर देते हैं। ऐसे में रीढ़ से लेकर पेट तक को मजबूती देता है भूनमनासन। भूनमनासन एक कारगर आसन है, जिसके अभ्यास से एक-दो नहीं बल्कि कई समस्याओं की छुट्टी की जा सकती है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा ने भी भूनमनासन को शरीर के लिए बेहद फायदेमंद आसन बताया है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर के अंगों को ताकत और लचीलापन मिलता है, जिससे पूरा शरीर स्वस्थ और चुस्त रहता है।

योग एक्सपर्ट बताते हैं कि भूनमनासन (जिसे अर्ध शलभासन भी कहा जाता है) खास तौर पर कमर, पीठ और पेट के लिए रामबाण है। इस आसन में पेट के बल लेटकर एक पैर को ऊपर उठाया जाता है, जिससे रीढ़ की हड्डी मजबूत और लचीली बनती है, कमर दर्द और स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। कूल्हों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हिप जॉइंट से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। इससे पेट की मांसपेशियां टोन होती हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे कब्ज, गैस और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। यह आसन पेट के अंदरूनी अंगों की मालिश करता है।

यही नहीं, भूनमनासन पैरों, कंधों और हाथों की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण बेहतर होता है, जिससे थकान दूर होती है और शरीर की एनर्जी बढ़ती है।

यह आसन खासकर उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। प्रतिदिन 1 से 2 मिनट तक दोनों पैर बारी-बारी से उठाने का अभ्यास रोज करें तो फर्क साफ दिखता है।

यह आसान और सुरक्षित आसन है। सुबह खाली पेट या शाम को हल्के पेट इसका अभ्यास करना सबसे अच्छा रहता है। हालांकि, कमर में चोट या कोई गंभीर समस्या है तो पहले योग प्रशिक्षक या डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

सिद्धारमैया ने पावर-शेयरिंग से किया इनकार, शिवकुमार ने खोला दावा—हाईकमान गहरी दुविधा में

“किसी को तो जवाबदेह होना ही होगा”; ऑनलाइन अश्लील सामग्री पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा

सेंसेक्स और निफ्टी नया ऑल-टाइम हाई बनाने के बाद बढ़त के साथ बंद

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें