29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमलाइफ़स्टाइलखून को शुद्ध करने अपनाये ये घरेलु टिप्स, कई और होंगे फायदे...

खून को शुद्ध करने अपनाये ये घरेलु टिप्स, कई और होंगे फायदे   

Google News Follow

शरीर सही तरीके से काम करे इसके लिए खून को शुद्ध और विष मुक्त होना चाहिए। गौरतलब है कि शरीर के हर अंग तक हार्मोन्स और पोषक तत्त्वों को पहुंचाने में रक्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन,अगर हमारा खून ही दूषित होगा तो हमारा शरीर भी सही तरीके से काम नहीं करेगा। इसके लिए जरुरी है कि हम अपने खून को विष मुक्त और दोषरहित रखें।

तो इसके लिए हमें अच्छा खान पान जरुरी है। हमारे रक्त दोषरहित हों, इसके लिए हमें सुपाच्य भोजन करना चाहिए। अगर हमारे शरीर का खून गंदा है ,विषाक्त है तो कई प्रकार की हमें बीमारी हो सकती है। जिसमें खुजली, फोड़े फुंसी, मुंहासे और अनेक बीमारियां हमें घेर सकती है। इसलिए हमें अपने खून को हमेशा साफ़ और शुद्ध बनाये रखने के लिए दवा उपयोग किया जा सकता है, हालांकि इससे घरेलु नुक्से अपनाकर कर भी खुद को फिट रखा जा सकता है। तो इसके लिए हम आज आपको बताएँगे कि कैसे अपने खून को शुद्ध रखें।

तो आपने यह तो सुना ही होगा कि नीम की पत्ती हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होती है। इतना ही नहीं नीम की पत्ती हमारे शरीर के विकार को खत्म करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। तो, सुबह उठने पर नीम की चार से पांच पत्ती अपने मुंह में दबा लें। और धीरे-धीरे उसे चबाएं। इससे खून शुद्ध होगा और अन्य एलर्जी भी होने की संभावना कम होती है।

इसी तरह तुलसी के पत्ते का भी सेवन किया जा सकता है। तुलसी के पत्ते में एंटीबायोटिक गन होते है। जो खून को साफ़ करने में उपयोगी  होता है। वैसे भी तुलसी के खाने कई और भी फायदे हैं। तुलसी के पत्ते को पानी में उबालकर भी उपयोग किया जा सकता है। इसका भी काफी लाभ मिलता है। इसके अलावा, सुबह जगने के बाद गुनगुने पानी में एक नीबू डालकर उसका सेवन भी काफी फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें 

 

आस्‍ट्रेलिया की विक्‍टोरिया ने बक्‍सर के जय प्रकाश के साथ लिए सात फेरे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें