गर्मियों में करते हैं मेथी दाने का सेवन, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

गर्मियों में करते हैं मेथी दाने का सेवन, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Consume fenugreek seeds in summer, know what Ayurveda says

हमारी भारतीय रसोई में कई ऐसे मसाले हैं, जो औषधि की तरह काम करते हैं। उन्हीं मसालों में एक है मेथी दाना, जिसका पानी पीने या सेवन से शरीर को अनगिनत लाभ मिलते हैं, लेकिन लोगों के मन में सवाल रहता है कि मेथी दाने का सेवन गर्मियों में करने से क्या शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।

मेथी की तासीर गर्म होती है और ऐसे में गर्मियों में इसके प्रभावों पर भी असर पड़ता है।

आयुर्वेद के अनुसार मेथी दाना उष्ण प्रकृति का होता है और वात-कफ को संतुलित करता है। लेकिन गर्मी के मौसम में, जब शरीर में पित्त स्वाभाविक रूप से बढ़ा होता है, तब अधिक मात्रा में इसका सेवन कुछ लोगों में असहजता पैदा कर सकता है। मेथी दाने के सेवन से पेट में जलन, एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है और शुगर लेवल भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए गर्मियों में मेथी दाने के सेवन करने के तरीके में बदलाव करना बहुत जरूरी है।

मेथी दाने को रात भर पानी में भिगोकर, सुबह छानकर पानी का सेवन करें। गर्मियों में पानी को गर्म करने से बचें क्योंकि यह जलन और गर्मी दोनों पैदा कर सकता है। इसके साथ ही मेथी दाने की मात्रा भी कम से कम रखें। गर्मियों में शरीर में वात पहले ही बढ़ा होता है, ऐसे में कम मात्रा में ही सेवन करना सही रहेगा।

मेथी दाने के जगह मेथी दाने का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी दाने के पाउडर को छाछ या दही में मिलाकर खाने से भी गर्म तासीर कमजोर हो जाती है और मेथी का पूरा फायदा शरीर को मिलता है। छाछ के साथ मेथी लेने से पाचन सही होता है और पेट की गर्मी भी कम होती है। इसके साथ ही शरीर में सूजन की समस्या और जोड़ों के दर्द की परेशानी में भी मेथी दाने का सेवन किया जा सकता है। यह एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी की तरह काम करता है।

गर्मियों में खाना खाने के बाद मेथी दाना लेने की सलाह दी जाती है। अक्सर गर्मियों में खाली पेट लेने से गैस की समस्या हो सकती है लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि मधुमेह के मरीज, लो बीपी के मरीज, स्तनपान और गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक की सलाह के बाद ही मेथी दाने का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

“या अल्लाह! दही भल्ला!” कहना मज़हब का अपमान नहीं: भारती सिंह, शेखर सुमन को अदालत से बड़ी राहत

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की संभावित जीत से बांग्लादेश परेशान

शर्मनाक! शराब के नशें में विधानसभा में भाषण करतें दिखें मुख्यमंत्री भगवंत मान ?

Exit mobile version