26 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमलाइफ़स्टाइलजानें दूध के साथ किन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन

जानें दूध के साथ किन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन

Google News Follow

Related

दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती है, स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. दूध बच्चों के ग्रोथ में बहुत महत्वपूर्ण होता है,कई लोग सादा दूध पीना पसंद नहीं करते हैं तो उसमे चॉकलेट, शहद ,बादाम आदि चीजों को मिलाते हैं। कई लोग दूध के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं और हेल्दी स्नैक्स बनाने के चक्कर में हानिकारक कॉम्बिनेशन को मिलाते हैं. दूध का तासीर ठंडा होता है. अगर इसे किसी गर्मी चीज के साथ मिलाया जाए तो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन
दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन करना हानिकारक होता है. संतरा, नींबू, अनानास आदि का सेवन करना हमारे लिए नुकसानदायक होता है. खट्टे फलों में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड होता है जो सेहत के लिए हानिकाराक होता है. इन चीजों को साथ में खाने से पाचन तंत्र पर प्रभाव पड़ता है.
दूध के साथ दही
दूध और दही को साथ मे नहीं खाना चाहिए. इन दोनों चीजों को साथ में खाने से पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचता है. इसकी वजह से गैस, पेट में दर्द आदि की समस्या होती है.
दूध के साथ नमकीन
कई लोग दूध पीने के तुरंत बाद नमकीन चीजों का खाना पसंद करते हैं. इन चीजों को साथ में खाने से डाइजेशन की समस्या हो सकती है. इसके अलावा पेट दर्द की समस्या रहती है.
दूध के साथ मीट
कई लोग मीट खाने के बाद रात में दूध का सेवन करते हैं, इन दोनों चीजों में प्रोटीन को खाने से पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है. कई बार दोनों चीजे खाने से एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

2 टिप्पणी

Leave a Reply to Anuj kumar जवाब कैंसिल करें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें