28 C
Mumbai
Thursday, December 11, 2025
होमलाइफ़स्टाइलसाइटिका हो या बढ़ती उम्र की समस्याएं, खत्म करने में विशेष रूप...

साइटिका हो या बढ़ती उम्र की समस्याएं, खत्म करने में विशेष रूप से प्रभावी ‘पश्चिमोत्तासन’!

Google News Follow

Related

शारीरिक हो या मानसिक, हर समस्या का समाधान योगासन के पास है। ऐसे में बात बढ़ती उम्र की समस्या से संबंधित हो तो पश्चिमोत्तासन विशेष रूप से फायदेमंद है। पश्चिमोत्तासन एक ऐसा योगासन है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए फायदेमंद है। यह न केवल लचीलापन बढ़ाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करता है।

पश्चिमोत्तासन को ‘सीटेड फॉरवर्ड बेंड’ भी कहते हैं, एक ऐसा योगासन है जिसमें शरीर को आगे की ओर झुकाकर रीढ़, हैमस्ट्रिंग और काल्व्स की मांसपेशियों को खींचा जाता है। यह आसन शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ तनाव दूर कर मानसिक शांति भी देता है।

पश्चिमोत्तासन के अभ्यास के कई फायदे मिलते हैं। इसके अभ्यास से शरीर में लचीलापन आता है। साथ ही हैमस्ट्रिंग, काल्व्स और रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाता है, जिससे पीठ दर्द में भी राहत मिलती है। पेट की मांसपेशियों पर हल्का दबाव पड़ने से कब्ज, मोटापा और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह आसन साइटिका की संभावना को कम करता है। तनाव और चिंता को कम कर यह मन को शांत रखता है। खास बात है कि यह आसन बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।

एक्सपर्ट पश्चिमोत्तासन करने की सही विधि भी बताते हैं। आसन के लिए सबसे पहले योग मैट पर बैठें और दोनों पैर सामने की ओर सीधे फैलाएं। पंजों को ऊपर की ओर रखें और रीढ़ को सीधा करें। गहरी सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं। सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे कमर से आगे झुकें और पंजों को पकड़ने की कोशिश करें। इसके बाद 30-50 सेकंड तक इस स्थिति में रुकें, गहरी सांस लें।

पश्चिमोत्तासन करने से कई लाभ मिलते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट कुछ सावधानियां बरतने की भी सलाह देते हैं। पेट में अल्सर, हर्निया या गंभीर पीठ दर्द से पीड़ित लोगों को यह आसन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों को इसे करने से पहले योग विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसे सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा है।

यह भी पढ़ें:

“मेरा बाप आएगा ना, ये पूरा पुलिस स्टेशन खरीद लेगा।”: मनसे नेता के बेटे की चौकी में बदसलूकी !

ठाणे में भाषा विवाद को लेकर बवाल, मनसे कार्यकर्ता हिरासत में!

पुतिन द्वारा बर्खास्त किए गए रूसी मंत्री की संदिग्ध मौत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,690फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें