अब भारत में भी हिजाब विरोध की दस्तक, नोएडा की महिला ने काटे बाल 

कहा इस तरह की घटनाओं पर सभी को आवाज उठानी चाहिए

अब भारत में भी हिजाब विरोध की दस्तक, नोएडा की महिला ने काटे बाल 

ईरान में हिजाब के विरोध में उठी आवाज अब भारत में भी दस्तक दे दी है। महसा अमिनी की ईरानी पुलिस हिरासत में मौत के बाद वहां महिलाएं जोर शोर से अमिनी के समर्थन में आंदोलन कर रही है।  पिछले दिनों से ईरान की महिलाएं हिजाब का विरोध करते  हुए उसे जला रही हैं अपने बाल काट रही हैं। जिसकी वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को नोएडा की डाक्टर अनुपमा भारद्वाज महसा अमिनी के सपोर्ट में अपने बाल काटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

 

उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि  इस तरह की घटनाओं पर सभी को आवाज उठानी चाहिए। वर्तमान समय महिलाओं से जुड़े मामलों पर गंभीरता से बात की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में भी महिलाओं को लेकर कई समस्याएं,जिस पर खुलकर बात करनी चाहिए।यह किसी खास धर्म से जुड़ा मामला नहीं है। यह सभी आम महिलाओं की समस्या है जिस पर जागरूकता का आभाव है।

महिलाओं को अपने मन मुताबिक़ जीने का अधिकार है। दूसरा कोई उनके रहने खाने के बारे में तय नहीं कर सकता। बात दें कि महसा अमिनी को हिजाब नहीं पहने के आरोप में ईरान में पुलिस ने गिरफ्तार किया।जिसकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। जिसके बाद ईरान में महिलाएं अमिनी के समर्थन में कई देशों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

 
ये भी पढ़ें 

 

शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग का फैसला टला

दमदार आवाज का जादूगर चला गया

Exit mobile version