30.5 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026
होमदेश दुनियाअसीम मुनीर ने माना 2025 का भारत-पाक संघर्ष ‘दो विचारधाराओं की लड़ाई’

असीम मुनीर ने माना 2025 का भारत-पाक संघर्ष ‘दो विचारधाराओं की लड़ाई’

भारत के साथ चार दिवसीय संघर्ष की पहली वर्षगांठ पर दिया बयान

Google News Follow

Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सैन्य नेतृत्व द्वारा इस्लामाबाद को यह चेतावनी दिए जाने के बाद कि ‘सीमा पार कोई भी आतंकी ठिकाना भारत की पहुंच से बाहर नहीं है’, पाकिस्तान के रक्षा प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। हालांकि उन्होंने पिछले वर्ष भारत के साथ हुए संघर्ष को ‘दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई’ बताया, जिसमें बस फर्क इतना है की भारत की विचारधारा अपने लोगों की रक्षा करना और हमलें का बदला लेना थी, जबकि पाकिस्तानी सेना ‘इस्लामी आतंकियों की रक्षा’ के लिए अपनी जान दांव पर लगा रही थी।

भारत के साथ चार दिवसीय संघर्ष को पाकिस्तान ने ‘मरका-ए-हक’ नाम दिया था। इसके एक साल पूरा होने पर रावलपिंडी स्थित जनरल हेडक्वार्टर्स में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मुनीर ने दावा किया कि इस संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की रणनीति भारत की तुलना में ‘श्रेष्ठ’ थी। उन्होंने कहा, “मरका-ए-हक केवल दो देशों या सेनाओं के बीच लड़ा गया पारंपरिक युद्ध नहीं था, बल्कि वास्तव में यह दो विचारधाराओं के बीच निर्णायक लड़ाई थी, जिसमें अल्लाह की कृपा से सत्य की जीत हुई और असत्य की हार हुई।”

बता दें की, ऑपरेशन सिंदूर 7 मई से 10 के बीच चला, जिसमें भारतीय सेना ने प्रमुखता से पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया था, इसके बावजूद असीम मुनीर बंकर में छिपकर बैठे थे।

कई हवाई अड्डों और सैन्य विमानों के नुकसान के बावजूद पाकिस्तान अब भी दावा कर रहा है कि इस संघर्ष में उसका भारत पर वर्चस्व रहा। समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा, “हमारे दुश्मनों को यह याद रखना चाहिए कि भविष्य में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई का परिणाम सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वह अत्यंत व्यापक, खतरनाक, दूरगामी और पीड़ादायक होगा।”

अपने भाषण की शुरुआत में उन्होंने इस दिन को पाकिस्तान, उसकी जनता और सशस्त्र बलों के लिए गौरव का दिन  बताया। मुनीर ने दावा किया कि 6-7 मई और 10 मई की मध्यरात्रि के बीच दुश्मनों ने पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन कर उसके संकल्प की परीक्षा लेने की असफल कोशिश की, जिसका जवाब पूर्ण राष्ट्रीय एकता और सैन्य शक्ति के साथ दिया गया।

पिछले एक वर्ष में यह पहली बार नहीं है जब मुनीर ने नई दिल्ली को धमकी दी हो। पिछले दिसंबर में रक्षा बल प्रमुख (CDF) पद पर पदोन्नति मिलने के बाद वह लगातार भारत को चेतावनी दे रहें कि पाकिस्तान की युद्ध तैयारी को लेकर कोई भ्रम न पाले। इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए उन्होंने सिंधु नदी के किनारे स्थित भारतीय बुनियादी ढांचे और बांधों को निशाना बनाने की धमकी भी दी है।

अगस्त में अमेरिकी प्रवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुनीर ने कहा था, “हम एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। यदि हमें लगा कि हमारा विनाश होने वाला है, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ नीचे खींच लेंगे।”

गौरतलब है कि पिछले वर्ष अप्रैल में पहलगाम में हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। 7 मई को भारत ने रात में की गई कार्रवाई में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों और पाकिस्तान के 11 वायुसेना एयरबेसेस को ध्वस्त कर दिया था।

यह भी पढ़ें:

गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है पोषण से भरपूर सतरंगी थाली?

“वर्क फ्रॉम होम अपनाइए, पेट्रोल बचाइए, एक साल सोना मत खरीदिए”

कच्चे तेल की कीमतों से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाले 3 शार्प शूटर्स गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,136फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें