31 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेट4 छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार, आश्रम स्कूल में हड़कंप

4 छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार, आश्रम स्कूल में हड़कंप

इसी आश्रम स्कूल के करीब 5 से 6 छात्रों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के चलते इलाज करवाना पड़ा था|

Google News Follow

Related

मुंबई के ठाणे स्थित एक स्कूल के 4 छात्रों के फूड पॉइजनिंग का शिकार होने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है| इस घटना से आश्रम स्कूल में हड़कंप मच गयी है| यह मामला भिवंडी के ढाबाड़े क्षेत्र का है| नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी|

श्री छत्रपति महाराज जनरल अस्पताल के डॉक्टर दत्ता कोले ने कहा कि श्रद्धा आश्रम स्कूल के चार छात्रों ने खाना खाने के बाद बेचैनी की शिकायत की जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया| उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी इसी आश्रम स्कूल के करीब 5 से 6 छात्रों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के चलते इलाज करवाना पड़ा था|

इस बीच, शिरोले में आश्रम स्कूल चलाने वाले एनजीपी के सचिव अतुल बडांगे ने कहा कि यह धूप लगने​​ और शरीर में पानी की कमी का मामला है, ना कि फूड पॉइजनिंग का | उन्होंने दावा किया कि 29 मार्च से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और एक लड़की की भी धूप लगने और शरीर में पानी की कमी से मृत्यु हो गई| उन्होंने कहा कि चिकित्सा जांच के लिए आश्रम स्कूल में एक मेडिकल टीम तैनात की गई है|

इससे पहले पटना में ‘बिहार दिवस’ के मौके पर औरंगाबाद से आए 17 बच्चे फूड स्टाल में दिए जा रहे खाने को खाकर बीमार पड़ गए थे| आनन-फानन में सभी बच्चों को पीएमसीएच अस्पताल भेजा गया| डॉक्टरों ने बताया कि खराब खाना खाकर बच्चों को फूड पॉइजनिंग और डिहाइड्रेशन हो गया था|

यह भी पढ़ें-

MUMBAI: “संडे स्ट्रीट” के तीन नये मार्ग – पुलिस कमिश्नर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,131फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें