29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटऔरंगाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने का विरोध कर...

औरंगाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने का विरोध कर रहे AIMIM सांसद 

Google News Follow
औरंगाबाद से एमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील शहर में महाराणा प्रताप की एक प्रतिमा लगाये जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने  कहा है कि इसके बजाय पैसा राजपूत शासक के नाम पर एक सैन्य स्कूल पर खर्च किया जाना चाहिए। औरंगाबाद नगर निगम ने यहां कनॉट इलाके में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने का फैसला किया है।

जलील ने पालक मंत्री सुभाष देसाई को लिखे पत्र में कहा कि महाराणा प्रताप का नाम उनकी वीरता के कारण इतिहास में अमर है। उन्होंने कहा कि लेकिन 90 लाख रुपये खर्च कर उनकी प्रतिमा लगाने से कुछ हासिल नहीं होगा और उन्हें असली श्रद्धांजलि उनके नाम पर एक ‘सैनिक स्कूल’ स्थापित करना होगा जहां ग्रामीण क्षेत्रों के युवा सैन्य प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें।

शिवसेना के स्थानीय नेता और विधान परिषद सदस्य अंबादास दानवे ने जलील के रुख की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया कि महाराणा प्रताप ‘‘हिंदुत्व का गौरव’’ हैं। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम सांसद को ‘‘प्रतिमाओं से अच्छे काम के लिए प्रेरणा नहीं मिल सकती है, लेकिन हमें मिलती है।’’   दानवे ने कहा कि जलील को केंद्र सरकार की योजना के तहत एक सैनिक स्कूल बनवाना चाहिए और यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि जिले में केंद्रीय विद्यालय का विस्तार हो।

ये भी पढ़ें 

 

शिवसेना विधायक के अवैध निर्माण पर जुर्माना माफ

चुनाव आयोग का निर्णय, चुनावी रैलियों, रोड शो पर जारी रहेगा प्रतिबंध

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें