26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमराजनीतिचुनाव आयोग का निर्णय, चुनावी रैलियों, रोड शो पर जारी रहेगा प्रतिबंध

चुनाव आयोग का निर्णय, चुनावी रैलियों, रोड शो पर जारी रहेगा प्रतिबंध

Google News Follow
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस की वजह से रोड शो, रैली, बाइक शो आदि पाबंदी लगा दी थी। आयोग ने इस दौरान चुनाव प्रचार के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग करने के लिए राजनीतिक दलों को कहा था। इस बीच आयोग का कहना था कि कोरोना वायरस से जुड़े मामले की समीक्षा के बाद ही चुनाव रैलियों और रोड शो आदि को अनुमति दी जाएगी। लेकिन, इस बीच खबर में कहा जा रहा है कि आयोगने एक बार फिर रैलियों और रोड शो प्रतिबंध जारी रख सकता है। चुनाव आयोग ने यह पाबंदी एक समीक्षा बैठक के बाद लिया है। खबर में कहा गया है कि फ़िलहाल कोरोना वायरस के मरीजों में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए आयोग ने रैलियों, रोड शो पर 31 जनवरी तक रोक लगाई है।

रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयोग ने देश के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के केसों में में लगातार हो रही वृद्धि के कारण सभी तरह की रैलियों, रोड शो और पदयात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा है कि चुनाव आयोग उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा जो आदेश का उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल रहते हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव या जिला मजिस्ट्रेट व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे कि सभी कोरोना वायरस से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। वहीं,चुनाव आयोग ने डोर-टू-डोर अभियानों में केवल पांच लोग ही शामिल हो सकते हैं। बता दें कि 15 जनवरी को आयोग ने प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया था। एक फिर आयोग प्रतिबंधों को जारी रख सकता है।

ये भी पढ़ें 

 

बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ करेगी गठबंधन   

CM चेहरा वाले बयान से पलटी प्रियंका गांधी, कहा, बढ़ा-चढ़ाकर कह दिया 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें