29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशिवसेना विधायक के अवैध निर्माण पर जुर्माना माफ

शिवसेना विधायक के अवैध निर्माण पर जुर्माना माफ

राज्यपाल से मिले भाजपा नेता

Google News Follow

राज्य की महाआघाडी सरकार भ्रष्टाचार व अनियमितता की सारी सीमाओं को लांघ रही है। अवैध निर्माण करने के आरोपी शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक को पर कार्रवाई करने की बजाय राज्य सरकार ने अवैध निर्माण के लिए लगने वाले जुर्माने को माफ कर दिया है। इसकी शिकायत को लेकर शनिवार को  भाजपा नेताओं ने राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार स्थापित करते समय मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ लेनी होती है। शपथ में यह भी कहा जाता है कि किसी व्यक्ति विशेष के फायदे के लिए वे कोई फैसला नहीं करेंगे। लेकिन आघाड़ी सरकार ने शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने वाला फैसला लेकर शपथ का उल्लंघन किया है। इस मामले में वित्त विभाग ने कई आपत्तियां खड़ी की थी लेकिन मंत्रिमंडल ने फैसला करते समय उसे नजरअंदाज कर दिया। पाटील ने कहा कि राज्यपाल ने ही मंत्रियों को शपथ दिलाई थी इसलिए उनसे मिलकर हमने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में हम लोकायुक्त से शिकायत करेंगे साथ ही हाईकोर्ट में भी जनहित याचिका दाखिल करेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अपेक्षित था और कोशिश करके भी सूर्य को ढका नहीं जा सकता। उन्होंने गोवा में भाजपा की जीत का भरोसा जताया और कहा कि देंवेद्र फडणवीस गोवा के प्रभारी हैं और वे परिस्थितियों से अच्छी तरह निपटे हैं इसलिए भाजपा फिर गोवा में बहुमत से सत्ता में आएगी। इस दौरान पाटील के साथ भाजपा प्रदेश महासचिव श्रीकांत भारतीय, प्रदेश उपाध्यक्ष राज पुरोहित, प्रदेश सचिव संदीप लेले, ठाणे शहर अध्यक्ष निरंजन डावखरे समेत राहुल नार्वेकर, शहाजीराव शिंदे, कुलदीप पवार, मुकुंद कुलकर्णी जैसे कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें 

मुंबई: बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, सात लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी  

आरएन सिंह को मनपा सदन ने दी श्रद्धांजलि

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें