28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेट'भारत के दो ‘राष्ट्रपिता’ हैं, नरेन्द्र मोदी ‘न्यू इंडिया’ के पिता'

‘भारत के दो ‘राष्ट्रपिता’ हैं, नरेन्द्र मोदी ‘न्यू इंडिया’ के पिता’

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक साक्षात्कार में कहा,

Google News Follow

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘न्यू इंडिया’ का पिता करार देते हुए कहा कि देश में दो ‘राष्ट्रपिता’ हैं। अमृता ने नागपुर में कहा की एक मॉक अदालत साक्षात्कार के दौरान कहा, “हमारे पास दो ‘राष्ट्रपिता’ हैं। नरेन्द्र मोदी ‘न्यू इंडिया’ के पिता हैं और महात्मा गांधी पहले के समय के राष्ट्रपिता हैं।” कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने टिप्पणी को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता की पत्नी की आलोचना की।

ठाकुर ने कहा, “भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर चलने वाले लोग गांधीजी को बार-बार मारने की कोशिश करते रहते हैं। वे इस तरह की बातें करते रहते हैं, क्योंकि उनमें झूठ बोलकर और गांधीजी जैसे महान लोगों को बदनाम करके इतिहास बदलने की सनक सवार है।” अभिरूप अदालत साक्षात्कार में अमृता से उनके द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को पिछले साल राष्ट्रपिता कहे जाने के बारे में सवाल किया गया था। साक्षात्कार करने वाले ने उसने पूछा था कि मोदी जी राष्ट्रपिता हैं, तो महात्मा गांधी कौन हैं? अमृता ने जवाब दिया कि महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं और मोदी ‘न्यू इंडिया’ के राष्ट्रपिता हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे पास दो राष्ट्र पिता हैं; नरेंद्र मोदी ‘न्यू इंडिया’ के राष्ट्रपिता हैं और महात्मा गांधी उस (पहले के) युग के राष्ट्रपिता हैं।” अमृता की टिप्पणी ऐसे वक्त आई है, जब कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा था। विपक्ष की आलोचना के बाद कोश्यारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपना रुख स्पष्ट किया था और कहा था कि वह ऐसी महान शख्सियत का अपमान करने के बारे में “कभी सोच भी नहीं सकते”।   इससे पहले शिवाजी महाराज के कथित अपमान को लेकर विपक्षी महा विकास आघाडी ने कोश्यारी का इस्तीफा मांगा था।

ये भी पढ़ें

covid in india: महाराष्ट्र में टॉस्क फ़ोर्स तो UP-दिल्ली में टेस्टिंग पर जोर  

winter season: फिर निकला सुशांत सिंह का भूत, बड़ा खुलासा का दावा

‘भगवा बिकनी विवाद’ फिल्म पठान को फायदा या नुकसान?

भारत में मिले ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BF.7 के तीन मामले

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें