दुबई में रविवार (28 सितंबर)को होने वाले भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल से पहले एक विवादास्पद बयान ने हलचल मचा दी है। पाकिस्तानी यूट्यूबर फुरकान भट्टी ने अपने वीडियो में दावा किया कि अगर पाकिस्तान टीम फाइनल जीतती है, तो कप्तान सलमान अली आगा की अगुवाई में खिलाड़ी भारतीय क्रिकेटरों पर हमला करेंगे। भट्टी ने कहा, “जितनी सुरक्षा बुलानी है बुला लो। मैं अंदर की खबर दे रहा हूं कि पाकिस्तान खिलाड़ी पोस्ट-मैच सेरेमनी में भारतीयों को करारा जवाब देंगे। आईसीसी को यह नहीं समझना चाहिए कि हल्का जुर्माना लगाकर पाकिस्तानी टीम कुछ नहीं करेगी।”
उनके इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। हाल ही में आईसीसी ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर 30% मैच फीस का जुर्माना लगाया था। रऊफ ने सुपर-4 मैच में दर्शकों की ओर प्लेन क्रैश की नकल की थी, जिसे खेल भावना के खिलाफ माना गया।
So Pakistani players & PCB have decided to physically assault Indian players after the Asia Cup final match. Most popular Pak cricket analyst gives 'inside' info. Have they hired Supari killers from Dawood or Hafiz Saeed for Indian players?
CC: @Bccipic.twitter.com/Y3yoMysSOQ
— Pakistan Untold (@pakistan_untold) September 28, 2025
भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रुप स्टेज में ‘नो हैंडशेक’ विवाद ने माहौल गर्माया, जबकि सुपर-4 मैच में हारिस रऊफ ने 6-0 इशारा किया और बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने हाफ सेंचुरी के बाद ‘गन सेलिब्रेशन’ कर चर्चा बटोरी। इस बीच, बीसीसीआई और पीसीबी के रिश्ते और तल्ख हो गए हैं।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में कहा था कि भारत-पाकिस्तान अब क्रिकेट की सबसे बड़ी ‘राइवलरी’ नहीं है। “3-0, 10-1… यह कोई राइवलरी नहीं है। राइवलरी तब होती है जब दोनों टीमें बराबरी पर हों,” उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा।
फाइनल से पहले भी तनाव साफ नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव और पाक कप्तान सलमान अली आगा फाइनल से पहले संयुक्त फोटोशूट में हिस्सा नहीं लेंगे और टॉस के दौरान हाथ भी नहीं मिलाएंगे। दोनों पहले भी एशिया कप में भिड़ंत के समय ऐसा कर चुके हैं।
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक पाकिस्तान को दोनों मुकाबलों में हरा चुकी है और खिताबी जंग में हैट्रिक बनाने के इरादे से उतरेगी। हालांकि टीम की चिंता ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर है, जो श्रीलंका के खिलाफ केवल एक ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह महामुकाबला केवल क्रिकेट का जंग नहीं, बल्कि दोनों देशों की प्रतिष्ठा का भी सवाल बन गया है।
यह भी पढ़ें:
मोहम्मद साहब के नाम पर विवाद फैलाना गलत : शाहनवाज हुसैन!
ऑपरेशन ‘व्हाइट बॉल’: टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतेगी!
गुजरात: पीएम मोदी का संबोधन, जनता से स्वदेशी अपनाने का आह्वान!
