24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअब जेल जाने को तैयार रहें अनिल परब 

अब जेल जाने को तैयार रहें अनिल परब 

मंत्री के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी पर बोले सोमैया

Google News Follow

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब के ठिकानों पर गुरुवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद परब की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बीच पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने कहा है की अनिल देशमुख और नवाब मलिक के बाद अब अनिल परब के जेल जाने की बारी है। सोमाया ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर कहा की अब परब जेल जाने की तैयारी कर लें।

एजेंसी ने परब के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया है। रत्नागिरी जिले के तटीय दापोली क्षेत्र में एक भूमि सौदे में कथित अनियमितता और अन्य आरोपों के सिलसिले में छापेमारी की जा रही है। ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद दापोली, मुंबई और पुणे में ली जा रही है। ईडी की कार्रवाई दापोली में 2017 में परब द्वारा 1 करोड़ रुपये में जमीन की खरीद के आरोपों से संबंधित है। इस जमीन का रजिस्ट्रेशन 2019 में पंजीकृत किया गया था। कुछ अन्य आरोपों की भी एजेंसी द्वारा जांच की जा रही है। परब पर परिवहन विभाग में तबादलों में भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं।

ये भी पढ़ें 

​राज ठाकरे की धमकी ​पर सरकार ​​ने​ ​​बढ़ाई ​कब्र ​की​ सुरक्षा 

​ओबीसी आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए भाजपा नेता

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें