मुंबई के महापौर किशोरी पेडणेकर के बयान पर भाजपा का करारा जवाब

मुंबई के महापौर किशोरी पेडणेकर के बयान पर भाजपा का करारा जवाब

file photo

मुंबई। कोरोना से होने वाली मौतों को छिपाया नहीं जा रहा है और आगे भी ऐसा नहीं होगा, महापौर किशोरी पेडणेकर ने गुरुवार को यह दावा किया। पेडनेकर ने भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और बिहार में नदी में तैरती मिले शवों की घटना को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि “हमारे यहां शवों को फेंकने के लिए नदियां नहीं हैं। मुंबई में पिछले कुछ दिनों में मौतों का आंकड़ा 30 से नीचे आ गया है। कुछ दिनों पहले देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई महानगरपालिका और महाराष्ट्र सरकार पर मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया था। आज मुंबई भाजपा ने महापौर को करारा जवाब दिया। गौरतलब है कि मई में उत्तर प्रदेश और बिहार में नदी में लाशें तैरती मिली थीं, ऐसा कहा जा रहा है कि ये मौतें कोविड के चलते हुई थीं और उन्हें नदी में फेंक दिया गया था।
भाजपा का करारा जवाब
किशोरी पेडणेकर की इस प्रतिक्रिया पर भारतीय जनता पार्टी आक्रमक हो गई है। मुंबई भाजपा के अधिकृत ट्विटर पर पेडणेकर को जोरदार उत्तर दिया है। ‘महापौर किशोर पेडणेकर के मुंबई की नदियों में कोई शव नहीं तैर रहा है बयान पर भाजपा ने कहा, लेकिन जीवित लोग मैनहोल में गिर रहे हैं, डूब रहे हैं और इमारतों के नीचे मर रहे हैं। मुंबई बीजेपी ने अपने ट्वीट में कहा है कि आपके कंधों पर मासूम लाशों का बोझ बढ़ता जा रहा है।

Exit mobile version