26 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटCorona vs Holi: कोरोना फैलने की आशंका कम,भीड़ से रहें दूर: विशेषज्ञ

Corona vs Holi: कोरोना फैलने की आशंका कम,भीड़ से रहें दूर: विशेषज्ञ

कई विशेषज्ञ डेटा की घटती उपलब्धता पर भी चिंता जता रहे हैं| विशेषज्ञों का कहना है कि होली की वजह से COVID के मामलों में उछाल नहीं आएगा, लेकिन फिर भी इस समय सावधानी बरतना सबसे अच्छा है|

Google News Follow
देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है| रविवार को, देश में संक्रमण के लगभग तीन हजार नए केस दर्ज किए गए, जबकि 667 दिनों में सबसे कम आंकड़ा था| सोमवार को भी 2,503 नए मामले दर्ज किया गया था| संक्रमण के घटते मामलों को देखते हुए  केंद्र ने राज्य सरकार से रात का कर्फ्यू, लॉकडाउन, छोटी सभाओं जैसे सभी कोविड प्रतिबंधों और एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के प्रतिबंध को हटाने का आग्रह किया है| ज्यादातर राज्य सरकारों ने सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है|

पिछले वर्ष, अप्रैल 2021 से संक्रमणों में लगातार वृद्धि के बाद महामारी की दूसरी लहर शुरू हुई जो होली के बाद आई थी| और तीसरी लहर दूसरी लहर के लगभग 4 महीने बाद आई| उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में इस ट्रेंड को देखते हुए इस बात की आशंका कम है कि होली का जश्न एक और लहर की वजह बन सकता है|

डॉ. झा ने कहा कि हालांकि होली के बाद मामलों के बढ़ने की आशंका बहुत कम है लेकिन फिर भी लोगों को बड़ी सभाओं का हिस्सा बनने से बचना चाहिए क्योंकि वायरस अभी भी मौजूद हैं. “लहर आए या नहीं लेकिन हम अभी भी पूरी तरह से खतरे से बाहर नहीं हैं| पानी से होली खेलने से छींक और फ्लू जैसे अन्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं|

इस पर इंटरनल मेडिसिन की सलाहकार डॉ. हनी सावला का नजरिया अलग है| उन्होंने कहा कि ज्यादातर आबादी का टीकाकरण हो चुका है या उन्हें COVID-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है​​, ऐसे में पिछले वेरिएंट की तरह इस बार मामलों में वृद्धि नहीं होगी|  हमारी लगभग 90 प्रतिशत आबादी को पहली खुराक मिल चुकी है, इसलिए अब हमें प्रतिबंधों पर ध्यान नहीं देना चाहिए|

दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने सभी प्रतिबंधों को हटाने को लेकर आगाह किया है क्योंकि कोरोना वायरस के दूसरे वेरिएंट अभी भी मौजूद हैं| हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि COVID-19 के कम होते मामले उत्साहजनक है, लेकिन फिर भी वो सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं| कई विशेषज्ञ डेटा की घटती उपलब्धता पर भी चिंता जता रहे हैं| विशेषज्ञों का कहना है कि होली की वजह से COVID के मामलों में उछाल नहीं आएगा, लेकिन फिर भी इस समय सावधानी बरतना सबसे अच्छा है|

​​यह पढ़ें-

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की बसों में मनसे कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें