दिल्ली विधानसभा: कार गेट तोड़कर अंदर घुसी, चालक वाहन समेत फरार

बड़ी सुरक्षा चूक से मचा हड़कंप

दिल्ली विधानसभा: कार गेट तोड़कर अंदर घुसी, चालक वाहन समेत फरार

Delhi Assembly: Car broke into the gate, driver absconds with vehicle

दिल्ली विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आने से हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक अज्ञात कार ने बैरिकेड्स तोड़कर परिसर में प्रवेश कर लिया। सोमवार (6 अप्रैल)को हुई इस घटना में कार ने मुख्य प्रवेश द्वार तोड़ते हुए विधानसभा के अंदर घुसपैठ की, जिससे कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार कुछ समय के लिए परिसर के अंदर रही और फिर बाहर निकलकर मौके से फरार हो गई। इस घटना ने राज्य विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 को टक्कर मारी और वहां से फरार हो गया। यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर आगरा (उत्तर प्रदेश) का बताया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, विधानसभा में जबरन प्रवेश करने के बाद चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और वहां एक फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस लौट गया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार ने लोहे का गेट तोड़कर गेट नंबर 2 से जबरन प्रवेश किया। चालक ने वहां फूलों का गुलदस्ता रखा और वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, उस गेट पर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर वाहन का पता लगाने और चालक की पहचान के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रशासन प्रवेश मार्गों की समीक्षा कर रहा है और घटना के समय मौजूद विधानसभा कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने विधानसभा की सुरक्षा में खामियों को उजागर किया है, जिसके चलते कड़ी निगरानी और सख्त जांच की मांग उठ रही है।

यह भी पढ़ें:

लिएंडर पेस को मिली एक्स श्रेणी सुरक्षा, CISF जवानों के घेरे में रहेंगे

आईपीएल 2026 में केकेआर को चहल से रहना होगा सावधान

 वैश्विक अस्थिरता के बीच मजबूत रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, 6.7% अनुमान

दिल्ली विधानसभा हाई सिक्योरिटी गेट तोड़ कार घुसी, जांच जारी!

Exit mobile version