28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटदागी मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे को लेकर भाजपा का विशाल मोर्चा...

दागी मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे को लेकर भाजपा का विशाल मोर्चा  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को ईडी द्वारा गिरफ्तार मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर आजाद मैदान पर मोर्चा निकाला। इस दौरान पुलिस ने फडणवीस सहित पार्टी के अन्य नेताओं-कार्यकर्ताओं का हिरासत में लिया। इस दौरान फडणवीस ने कहा कि मलिक के इस्तीफे तक हम चुप नहीं बैठेगे। बम विस्फोट के आरोपों से संबंध रखने वाले मंत्री को हटाया नहीं जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मलिक के इस्तीफा देने या उन्हें बर्खास्त करने की मांग को लेकर आजाद मैदान से एक प्रदर्शन मार्च निकाला। मलिक को प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस, भाजपा की राज्य ईकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार, मंगल प्रभात लोढ़ा और अन्य को मेट्रो सिनेमा के पास हिरासत में लिया गया और येलो गेट पुलिस थाने ले जाया गया।

उन्हें बाद में कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया। प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात बाधित हो गया और जाम लग गया। प्रदर्शन के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। अल्पसंख्यक विकास मंत्री मलिक को ईडी ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहायकों की गतिविधियों से जुड़े धन शोधन के एक मामले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फडणवीस ने शिवसेना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी बदल सकती है लेकिन हिंदुत्व नहीं बदल सकता। शिवसेना का हिंदुत्व अब केवल डॉयलॉगबाजी तक सीमित रह गया है। दाऊद के साथियों को मंत्रीमंडल में बैठाने वालों को अब हिंदुत्व पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। केवल अपनी सुविधा के लिए हिंदुत्व की बात करने वालों को देख कर दुख होता है। सत्ता के लिए हिंदुत्व को भूला दिया गया है। यह बाला साहेब की शिवसेना नहीं है।

ये भी पढ़ें 

15 फरवरी को राहुल गांधी का लिखा खत संजय राउत को मिला 9 मार्च को!    

मनी लांड्रिंग में शामिल दिख रहे हैं मंत्री मलिक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें