30 C
Mumbai
Friday, May 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र सरकार परमबीर सिंह पर करेगी कार्रवाई, वाजे से मुलाकात की होगी...

महाराष्ट्र सरकार परमबीर सिंह पर करेगी कार्रवाई, वाजे से मुलाकात की होगी जांच 

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे ने परमबीर सिंह और सचिन वाजे की कथित मुलाकात की जांच का आदेश दिया है। हालांकि, मुंबई पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार सिंह ने परमबीर सिंह और सचिन वाजे की किसी भी मुलाकात का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच ऐसी किसी भी मुलाकात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उधर, गृहमंत्री दिलीप वालसे ने कहा कि किसी मामले में दो आरोपियों की मुलाकात गलत है। वो भी जब एक आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

गृह मंत्री दिलीप वालसे ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह अनुशासनहीनता के कारण उनपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनके निलम्बन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गृह मंत्री ने कहा कि पराम् बीर सिंह द्वारा सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल भी गलत है। उन्होंने कहा उन्हें सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होने कहा फ़िलहाल परमबीर सिंह के पास कोई प्रभार नहीं है।

बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने एक पत्र लिखकर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर वसूली का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। फ़िलहाल अनिल देशमुख जेल में है।
वहीं ,परमबीर सिंह कई महीने गायब रहने के बाद सामने आये हैं। उन पर छह मामले दर्ज है। सभी कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी की हुई थी। आज एक अदालत ने गैर जमानती वारंट रद्द कर दिया।

ये भी पढ़ें

परमबीर सिंह का एक और कोर्ट ने गैर जमानती वारंट रद्द किया 

15 दिनों में अफ़्रीकी देशों से लगभग 1000 यात्री आये मुंबई  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,531फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें