27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुश्किल में ठाकरे सरकार, ED ने परिवहन मंत्री के ठिकानों पर की...

मुश्किल में ठाकरे सरकार, ED ने परिवहन मंत्री के ठिकानों पर की छापेमारी  

Google News Follow
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब के ठिकानों पर गुरुवार को ईडी ने छापेमारी की। अनिल परब को सीएम उद्धव ठाकरे का करीबी माना जाता है। बताया जा रहा है कि ईडी ने यह कार्रवाई रत्नागिरी जिले के दापोली में एक भूमि की खरीदी में हुए अनियमितता को लेकर की है। कार्रवाई अनिल परब के सात ठिकानों पर की गई है। इससे पहले भी महाराष्ट्र के दो मंत्री जेल में हैं।
जानकारी के अनुसार, ईडी ने अनिल परब के ऊपर धन शोधन कानून के तहत आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिसके बाद दापोली, पुणे और मुंबई  के ठिकानों पर छापेमारी की गई। प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई दापोली में 2017 में अनिल परब द्वारा भूखंड खरीदा की। बता दें कि इस भूखंड को 2019 में पंजीकृत किया गया था। ईडी इसके अलावा भी कई अन्य आरोपों की जांच कर रही है।
दापोली भूखंड खरीदी मामले में अनिल परब पर आरोप है कि उन्होंने इस जमीन को कम दामों में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इस पर रिसोर्ट बनाया और बाद में इसे मुंबई के एक केबल ऑपरेटर  सदानंद  कदम को 2020 में बेच दिया। जबकि इनकम टैक्स विभाग का आरोप है कि इस रिसोर्ट को 2017 में बनाया गया था। जिसके निर्माण में छह करोड़ रूपये नकद खर्च किये गए थे।
अनिल परब से पहले भी ईडी ने अनिल देशमुख से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले ईडी ने महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्रियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक शामिल हैं जो फिलहाल जेल में हैं। वहीं, परब के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई के बाद बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा कि अब अनिल परब जेल जाने के लिए तैयार रहें।
ये भी पढ़ें 

अब जेल जाने को तैयार रहें अनिल परब 

​ओबीसी आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए भाजपा नेता

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें