26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहेलीकॉप्टर खरीदने के लिए किसान ने बैंक से मांगा 6.6 करोड़ रुपये...

हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए किसान ने बैंक से मांगा 6.6 करोड़ रुपये का कर्ज

कहाः हम भी देख सकते हैं बड़े सपने

Google News Follow

महाराष्ट्र के हिंगोली के 22 वर्षीय एक किसान ने एक हेलीकॉप्टर खरीदने और उसे किराए पर चलाने के लिए छह करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण की खातिर आवेदन किया और कहा कि खेती करना अब वहनीय नहीं रह गया है।

जिले के टकटोड़ा गांव निवासी कैलास पतंगे ने गुरुवार को अपने कर्ज आवेदन के साथ गोरेगांव के एक बैंक से संपर्क किया। दो एकड़ जमीन के मालिक पतंगे ने कहा कि अनियमित बारिश और सूखे जैसी परिस्थितियों ने पिछले कुछ वर्षों में खेती को वहनीय नहीं रह गया है। पतंगे ने कहा, “मैंने पिछले दो वर्षों में अपनी जमीन पर सोयाबीन की खेती की, लेकिन बेमौसमी बारिश के कारण मुझे अच्छा रिटर्न नहीं मिला। फसल बीमा का पैसा भी पर्याप्त नहीं था।

इन कारकों को ध्यान में रखते हुए पतंगे ने एक अच्छा जीवनयापन करने के लिए एक हेलीकॉप्टर खरीदने और इसे किराए पर देने को लेकर विचार किया है। पतंगे ने कहा कि ‘‘कौन कहता है कि बड़े लोगों को ही बड़े सपने देखने चाहिए? किसान भी बड़े सपने देखें। मैंने हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए 6.65 करोड़ रुपये के कर्ज के लिए आवेदन किया है। अन्य व्यवसायों में बहुत प्रतिस्पर्धा है, इसलिए मैंने यह फैसला लिया है।”

ये भी पढ़ें 

अग्निपथ योजना हिंसा: उपद्रवी कर सकते हैं माहौल ख़राब, हाई अलर्ट जारी

अग्निपथ योजना: 18 जून को बिहार बंद, सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेट    

राजस्थान CM अशोक गहलोत के भाई के ठिकानों पर सीबीआई का छापा     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें