31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारत में पांच लाख पाकिस्तानी महिलाऐं ? निशिकांत दुबे ने किया बड़ा...

भारत में पांच लाख पाकिस्तानी महिलाऐं ? निशिकांत दुबे ने किया बड़ा खुलासा !

लगभग पांच लाख से ऊपर पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी कर हिंदुस्तान में रह रही है, आज तक उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली है। अंदर घुसे इन दुश्मनों से लड़ना कैसे है?"

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी=के सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से भारत आईं लड़कियों पर सवाल उठाया है। उनके मुताबिक, करीब पांच लाख पाकिस्तानी महिलाएं भारत में शादी करके रह रही हैं, लेकिन उन्हें आज तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली। दुबे ने इसे आंतरिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर चिंता का विषय बताते हुए इसे ‘आंतरिक दुश्मन’ करार दिया और सरकार से इस पर कार्रवाई की बात कही।

निशिकांत दुबे का यह बयान एक ऐसे समय में आया है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारत ने पाकिस्तान को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है और इसके परिणामस्वरूप कई कड़े कदम उठाए हैं, जैसे कि सिंधु जल समझौते को निलंबित करना और पाकिस्तानी नागरिकों के शॉर्ट-टर्म वीजा को रद्द कर देश छोड़ने का आदेश देना।

निशिकांत दुबे ने कहा कि इन लड़कियों को अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। भाजपा नेता ने इन्हें आंतरिक दुश्मन बताते हुए इनसे निपटने की बात कही।

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पाकिस्तानी आतंकवाद का एक नया चेहरा अब सामने आया, लगभग पांच लाख से ऊपर पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी कर हिंदुस्तान में रह रही है, आज तक उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली है। अंदर घुसे इन दुश्मनों से लड़ना कैसे है?”

निशिकांत दुबे के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छेड़ दी है। दरअसल निशिकांत दुबे का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया और कई कड़े कदम उठाए है।

सरकार ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है, जो दोनों देशों के बीच जल संसाधनों के बंटवारे का महत्वपूर्ण समझौता था। इसके अलावा, भारत ने शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दिया था। इसके बाद से ही भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी सुनिश्चित की गई और देश के अलग-अलग राज्यों से उनका पता लगाकर पाकिस्तान रवाना किया गया।

निशिकांत दुबे पहलगाम आंतकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर इन दिनों हमलावर है। बीते दिनों उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने कश्मीर का हमारा जो हिस्सा लिया है, उसे तो हम वापस लेंगे ही, इसके अलावा पाकिस्तान को खंडित कर बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान और पंजाब नामक अलग-अलग देश बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कर दिखाएंगे। यह बात मैं पूरे दावे के साथ कह रहा हूं। अगर पाकिस्तान इस वर्ष के बाद कई खंडों में नहीं बंटा तो आप यह कहने को स्वतंत्र होंगे कि भारतीय जनता पार्टी वाले लोगों को झूठे आश्वासन देते हैं।”

यह भी पढ़ें:

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंक उछला।

आतंकियों को ‘उग्रवादी’ कहने पर सरकार ने लगाई BBC की क्लास !

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,218फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें