24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमंत्री रियल्टी के पूर्व अध्यक्ष नहीं जा पाएंगे नेपाल

मंत्री रियल्टी के पूर्व अध्यक्ष नहीं जा पाएंगे नेपाल

अदालत ने अनुमति देने से किया इनकार

Google News Follow

बांबे हाईकोर्ट ने मंत्री रियल्टी लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष सुनील मंत्री को अपने दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सुनील मंत्री पर 300 करोड़ रुपये का ऋण नहीं चुकाने का आरोप है। उन्होंने उच्च न्यायालय से दो जून से आठ जून तक नेपाल की यात्रा की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

उच्च न्यायालय ने कहा कि अगर उन्हें देश छोड़ने की अनुमति दी जाती है तो लेनदारों को उनका पैसा नहीं मिलने की आशंका होगी। लेनदारों को 300 करोड़ रुपये वापस नहीं किये जाने के बाद मंत्री की फर्मों का परिसमापन चल रहा है। न्यायमूर्ति अभय आहूजा की अवकाश पीठ ने बुधवार को इस संबंध में एक आदेश पारित किया था जिसकी एक प्रति बृहस्पतिवार को उपलब्ध कराई गई।

न्यायमूर्ति आहूजा ने कहा कि पहले के आदेशों का अवलोकन किये जाने से ‘‘यह स्पष्ट होता है कि अगर उन्हें देश छोड़ने की अनुमति दी जाती है, तो लेनदारों को उनका पैसा नहीं मिलने की आशंका होगी।’’ न्यायमूर्ति आहूजा ने कहा, ‘‘ऐसे व्यक्ति को देश छोड़ने की अनुमति देना बहुत जोखिम भरा होगा। मेरे विचार में यह लेनदारों और फ्लैट खरीदारों के हितों के लिए ठीक नहीं होगा जो इतने सालों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’

उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि आवेदक सुनील मंत्री का आचरण इस अदालत के आदेशों को लेकर ठीक नहीं है और उनके आचरण को देखते हुए यह सही नहीं लगता कि उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति दी जाये। मंत्री के वकील अबाद पोंडा ने तर्क दिया है कि भले ही नेपाल की यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है, फिर भी आवेदक ने अदालत के सम्मान में और अपनी विश्वसनीयता साबित करने के लिए अनुमति मांगी है।

उच्च न्यायालय ने जनवरी 2016 में मंत्री और कंपनी के तीन निदेशकों पर देश से बाहर जाने से रोक लगा दी थी। पोंडा ने दलील दी कि मंत्री को यात्रा करने का मौलिक अधिकार है, वह पिछले छह वर्षों में फरार नहीं हुए हैं और अब भी वह ऐसा नहीं करेंगे। सरकारी परिसमापक की ओर से पेश अधिवक्ता प्रथमेश कामत ने याचिका का विरोध किया।

ये भी पढ़ें 

ईडी की जांच से पहले सोनिया गांधी को हुआ कोरोना​,अस्पताल में भर्ती

हिंदू महासभा के प्रवक्ता प्रमोद पंडित जोशी का निधन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें