31 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेट12वीं में फिर छात्राओं ने मारी बाजी,इस वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

12वीं में फिर छात्राओं ने मारी बाजी,इस वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

Google News Follow
मुंबई। विविध राज्यों समेत महाराष्ट्र में भी इस बार कोरोना की भेंट चढ़ गई राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल की 12वीं की परीक्षा के नतीजे मंगलवार 3 अगस्त 2021 को घोषित कर दिए गए हैं। राज्य शिक्षण मंडल के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने नतीजों की घोषणा करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इस बार के नतीजे में फिर हमेशा की तरह बाजी छात्राओं ने ही मारी है और छात्रों को पीछे छोड़ अपनी बढ़त कायम रखी है। बारहवीं की परिक्षा का कुल परिणाम 99.63 प्रतिशत है। राज्य शिक्षण मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे शाम 4 बजे घोषित कर दिए गए हैं।
कॉमर्स फैक्युलिटी सबसे आगे: कोरोना संकट के चलते होते-होते रह गई 12 वीं की परीक्षा को लेकर महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने काफी उहापोह के बाद दसवीं और ग्यारहवीं के अंकों के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन का फार्मूला बनाया था, ताकि विद्यार्थियों का यह शैक्षणिक साल बर्बाद न हो तथा अगली कक्षा में प्रोन्नत करने के लिए उनका मूल्यांकन भी किया जा  सके। इन्हीं मानदंडों के अनुसार तय 12वीं का रिजल्ट इस बार 99.63 फीसदी रहा है।  इसमें साइंस फैक्युलिटी का नतीजा  99.45 फीसदी, कॉमर्स फैक्युलिटी का  99.91 फीसदी और आर्ट्स फैक्युलिटी का नतीजा 99.83 फीसदी रहा है।
केवल 0.27% से पिछड़े छात्र: इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों की सफलता परिणाम 99.81 प्रतिशत और लड़कों का 99.54 प्रतिशत है। विभागवार परिणामों को देखने पर पता चलता है कि हरेक विभाग में 99% से अधिक नतीजे प्राप्त हुए हैं। उच्चतम परिणाम कोंकण क्षेत्र में हैं, इसके बाद मुंबई और पुणे डिवीजन हैं। अंतिम परिणाम औरंगाबाद संभाग का  है।
कोंकण:  99.81
मुंबई:  99.79
पुणे:  99.75
कोल्हापुर:  99.67
लातूर:  99.65
नागपुर:  99.62
नासिक:  99.61
अमरावती:  99.37
औरंगाबाद:  99.34
 परीक्षार्थीं अपना नतीजा नीचे दी गई वेबसाइट्स पर देख सकेंगे –
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें