28.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटगुजरात में अगले सात दिनों तक तेज बारिश का दौर, कई जिलों...

गुजरात में अगले सात दिनों तक तेज बारिश का दौर, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी!

वर्तमान में कम दबाव रेखा गंगानगर से उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई

Google News Follow

गुजरात में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और अगले सात दिनों तक राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार (5 सितंबर) को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 6 और 7 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, शनिवार (6 सितंबर) और रविवार को कई जिलों में 30 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है।

गुजरात में जारी मौसम अलर्ट के अनुसार बनासकांठा, साबरकांठा, मेहसाणा, अरावली, सुरेंद्रनगर, राजकोट, वलसाड, दमन और दादरा नगर हवेली जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, बोटाद, अहमदाबाद, गांधीनगर, खेड़ा, महिसागर, पाटन, नवसारी और डांग जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा उत्तर, मध्य और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्रों के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है, क्योंकि समुद्री हवाओं और ऊंची लहरों के चलते खतरा बढ़ सकता है। शनिवार को भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा-नगर हवेली, भावनगर और बोटाद में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं रविवार को अहमदाबाद, वडोदरा, नर्मदा, तापी, डांग और सौराष्ट्र-कच्छ के ज्यादातर हिस्सों में व्यापक वर्षा का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में कम दबाव रेखा गंगानगर से उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। साथ ही, बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है, जिसकी वजह से गुजरात में बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश जहां जलस्तर बढ़ाने और खेती के लिए फायदेमंद होगी, वहीं निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी पैदा कर सकती है।

यह भी पढ़ें:

जीएसटी सुधारों से एंट्री-लेवल कारों की बिक्री में आएगी रफ्तार!

‘बीड़ी-बिहार’ विवाद: कांग्रेस पार्टी ने मानी गलती, सोशल मीडिया प्रभारी ने दिया इस्तीफा!

लाल किला परिसर से कीमती कलश चोरी, पुलिस जांच में जुटी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें