30.1 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटइंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, मावल में बड़ा हादसा

इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, मावल में बड़ा हादसा

25 से 30 पर्यटकों के बहने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Google News Follow

पुणे जिले के मावल तालुका में रविवार (15 जून) को एक बड़ा हादसा हो गया, जब इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया। इस हादसे के दौरान पुल पर मौजूद करीब 25 से 30 पर्यटकों के बहने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के वक्त कई लोग पुल पर घूम रहे थे, क्योंकि रविवार को अवकाश होने के चलते यह स्थान पर्यटकों से भरा हुआ था।

घटना कुंदमाला तालेगांव दाभाड़े कस्बे के पास हुई, जो एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शी रघुविर शेलार ने जानकारी दी कि उस समय 100 से अधिक पर्यटक पुल पर मौजूद थे। इनमें से 20 से 25 लोगों को स्थानीय निवासियों ने तुरंत रेस्क्यू किया, जबकि चार से पांच लोग लापता हैं। कुछ लोग अब भी नदी के तेज बहाव में फंसे हुए हैं।

रेस्क्यू किए गए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं लापता लोगों की तलाश के लिए आपदा राहत बल, स्थानीय पुलिस, ग्रामीणों और प्रशासन की संयुक्त टीमें युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। प्रशासन ने हाइड्रा क्रेन भी मंगवाई है, ताकि नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

मावल क्षेत्र में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे इंद्रायणी नदी का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ गया है। इसी जलस्तर के दबाव में संभवतः पुराना पुल क्षतिग्रस्त होकर ढह गया, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर सवाल खड़े करता है।

हादसे की खबर फैलते ही एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुणे जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा:

“पुणे जिले के मावल तालुका के कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। आशंका है कि पुल पर मौजूद कुछ नागरिक बह गए होंगे। यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी नागरिक सुरक्षित रहें। मैंने इस घटना के बारे में पुणे के जिला कलेक्टर से बात की है और वे सभी आवश्यक सहायता भेज रहे हैं। नागरिकों से मेरा अनुरोध है कि कृपया मानसून में पर्यटन के लिए जाते समय आवश्यक सावधानी बरतें।”

यह हादसा स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और पुराने पुलों की मरम्मत न होने की ओर भी इशारा करता है। स्थानीय लोगों ने पुल के पुराने और जर्जर हालात को लेकर पहले भी प्रशासन को अवगत कराया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है ताकि बचाव कार्य में बाधा न आए। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घटनास्थल के पास न जाएं और अफवाहों से बचें।

यह भी पढ़ें:

कटपडी को मिला पहला सरकारी अस्पताल, सीएम ​करेंगे 25 जून को उद्घाटन ​!

बृजभूषण सिंह का निशाना चंद्रशेखर पर, दलित बेटी मामले में एफआईआर की मांग!

सोना इस हफ्ते 1,900 रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 1.06 लाख रुपए के पार! 

लैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने, बेजोस पीछे छूटे!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें