28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअदालत के कड़े रुख के बाद बढ़ा 50 लाख का बीमा कवर

अदालत के कड़े रुख के बाद बढ़ा 50 लाख का बीमा कवर

Google News Follow

बाम्बे हाईकोर्ट में सहायक सेक्शनअधिकारी दिलीप सावंत ने 50 लाख रुपए के बीमा कवच के लाभ की अवधि बढ़ाने के लिए याचिका दायर की थी।

मुंबई। आखिरकार बांबे हाईकोर्ट की सख्ती का असर हुआ और महाराष्ट्र सरकार मेडिकल कर्मियों, पुलिस वालों और कोरोना महामारी से जुड़े दूसरे सरकारी कर्मचारियों के लिए 50 लाख के बीमा कवर की अवधि जून 2021 तक बढ़ाने को राजी हो गई। शुक्रवार को इसको लेकर शासनादेश भी जारी कर दिया गया।

कोरोना से जुड़ी सेवा के चलते कोरोना से जान गंवाने वाले मेडिकल कर्मी, पुलिस व सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख बीमा के मिलते हैं। अब बीमा लाभ बीते 1 जनवरी से 30 जून तक के लिए लागू रहेगा। इससे पहले बाम्बे हाईकोर्ट में सहायक सेक्शनअधिकारी दिलीप सावंत ने 50 लाख रुपए के बीमा कवच के लाभ की अवधि बढ़ाने के लिए याचिका दायर की थी। जिस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया था।
इसके पहले 50 लाख रुपए का बीमा कवर 30 सितंबर 2020 को खत्म हो गया था। इसके बाद अक्टूबर महीने में नया शासनादेश जारी करके 31 दिसंबर 2020 तक इसे बढ़ाया गया था। अब कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 50 लाख रुपए के बीमा कवर को 30 जून 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें