26 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटक्षत्रिय गौरव सेवा संस्था ने किया संतोष आरएन सिंह का भव्य सत्कार

क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था ने किया संतोष आरएन सिंह का भव्य सत्कार

समाज ने किया समर्थन और सहयोग देने का वादा, उत्तर भारतीय समाज के गरीब वर्ग की हर संभव मदद करेगा उत्तर भारतीय संघ: संतोष आरएन सिंह. भारी संख्या में जुटे क्षत्रिय समाज के लोग

Google News Follow
बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन हॉल में क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था ने उत्तर भारतीय संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह का सत्कार किया। इस मौके पर उदयप्रताप सिंह और सुधाकर सिंह विशेन की अगुवाई में संस्था के पदाधिकारियों ने संतोष आरएन सिंह को पगड़ी और पुष्पहार पहनाकर सत्कार किया और उन्हें एक तलवार भी भेंट की।

 क्षत्रिय और अन्य समाज से जुड़े बुि‍द्धजीवियों, समाजसेवियों, उद्योग और बैंकिंग क्षेत्र के लोगों ने उत्तर भारतीय संघ के युवा नेतृत्व संतोष आरएन सिंह पर संपूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि उत्तर भारतीय समाज के विकास के लिए हम सभी संतोष सिंह के साथ हैं और उन्हें हमारा पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। सभी ने उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय आरएन सिंह के द्वारा किए गए समाजसेवा कार्यों को याद किया और आरएन सिंह के मार्ग पर चलने की सलाह संतोष सिंह को दी।

इस अवसर पर उत्तर भारतीय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे मैं समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में पूरी तरह खरा उतरने का वचन देता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने और मेरे परिवार ने गरीबी देखी है, इसलिए मैं उत्तर भारतीय समाज के गरीब और मजबूर वर्ग को उत्तर भारतीय संघ के माध्यम से हर संभव मदद करने के लिए प्रयासरत रहूंगा। संतोष सिंह ने कहा कि उनके पिता आरएन सिंह हमेशा कहा करते थे कि बात कम करो, काम करने में ज्यादा विश्वास रखो। मैं अपने पिता द्वारा दिए गए इस मूलमंत्र पर सदैव कार्य करूंगा और पिता के अधूरे सपनों को साकार करूंगा।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा निदेशक आर आर परदेशी, पूर्व कस्‍टम सुपरिटेंडेंट व उत्तर भारतीय संघ के उपाध्‍यक्ष रमेश बहादुर सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्‍ता उदय प्रताप सिंह, नगरसेवक विक्रम प्रताप सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह, कांग्रेस नेता दयाशंकर सिंह, मनोज सिंह (नाहर स्टेट), समता बैंक के डायरेक्‍टर अनिल सिंह, ओ. पी. सिंह, सुधाकर सिंह विशेन, विजय सिंह कौशिक, मंगल बैंक के डायरेक्‍टर जितेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, ऑल इंडिया फिल्‍म इंडस्‍ट्री इम्प्‍लाइज यूनियन अध्‍यक्ष अशोक दुबे इत्‍यादि ने भी संबोधित किया और संतोष आरएन सिंह को संपूर्ण समर्थन और सहयोग देने का वादा किया।

ये भी पढ़ें 

 

विधायक रवि राणा के उत्पीड़न की होगी जांच

बंगाल के BJP अध्यक्ष मजूमदार का TMC कार्यकर्ताओं ने रोका काफिला 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें