31 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र: मराठवाडा विभाग में महसूस हुए भूकंप के झटके!

महाराष्ट्र: मराठवाडा विभाग में महसूस हुए भूकंप के झटके!

सुबह तकरीबन 7:30 यह झटके महसूस किए गए| इसके बाद से यहां लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Google News Follow

Related

आज सुबह (10 जुलाई) मराठवाड़ा और हिंगोली के चार जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बिंदु हिंगोली जिले में था। सुबह तकरीबन 7:30 यह झटके महसूस किए गए| इसके बाद से यहां लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

मराठवाड़ा की हिंगोली, परभणी, जालना और नांदेड़ के जिलों में सुबह 7:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि हिंगोली जिले में इस भूकंप की तीव्रता 4.3 रिक्टर स्केल थी। जालना की अंबड, घनसावंगी, परतुर तहसील में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। साथ ही परभणी जिले में परभणी शहर सेलू गंगाखेड आदि इलाकों में भी भूकंप के झटके लगे। इसी के साथ कहां जा रहा है कि विदर्भ के वाशिम के साथ ही रिजॉर्ट तहसील में भी तीव्र भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इस भूकंप में यह समझना महत्वपूर्ण होगा की कोई भी जीवित हानी नहीं हुई है। लोगों ने ऐसे समय अपने फोन से की गई वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड की है जिसमें भूकंप के झटको से हिलती दीवारें पंखे देखे जा सकते हैं। कई जगहों पर जमीन के थरने के वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं।

इस भूकंप के बाद महाराष्ट्र के भूगर्भ विशेषज्ञ पंजाबराव डख ने कहा है की इस भूकंप के बाद मराठवाड़ा में अच्छे मानसून की अपेक्षा है। उनके अनुमान से भूकंप अच्छी बारिश की निशानी है। उन्होंने लातूर जिला के किल्लारी में हुए भूकंप के बाद उस वर्ष महाराष्ट्र में हुई तेज वर्षा से यह अनुमान लगाया है।

यह भी पढ़ें-

वर्ली हिट एंड रन केस: मुख्य आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,276फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें