29.2 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई और ठाणे के बीच फिल्म सिटी बनाएगी महाराष्ट्र सरकार

मुंबई और ठाणे के बीच फिल्म सिटी बनाएगी महाराष्ट्र सरकार

  मुख्यमंत्री शिंदे का एलान

Google News Follow

Related

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार कलाकारों को व्यापक मंच प्रदान करने के मकसद से मुंबई और ठाणे शहरों के बीच एक फिल्म सिटी बनाने की योजना पर काम करेगी।

प्रसिद्ध मराठी रंगमंच अभिनेता प्रशांत दामले को उनके नाटक ‘एका लग्नची गोश्त’ के 12,500वें शो के अवसर पर सम्मानित करने के वास्ते आयोजित एक कार्यक्रम में शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार मराठी रंगमंच और सिनेमा का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा, ”ठाणे में भी बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग हो रही है। इसलिए मुंबई और ठाणे के बीच एक फिल्म सिटी की योजना पर काम किया जाएगा।”

गौरतलब है कि ठाणे राज्य की राजधानी से 23 किलोमीटर दूर स्थित है। शिंदे ने यह भी कहा कि नाटक सभागारों की स्थिति की समीक्षा और निरीक्षण करने और उन्हें सुधारने के मकसद से आवश्यक कदम उठाने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दामले को पद्म पुरस्कार देने के लिए केंद्र को सिफारिश भेजी गई है। दूसरी तरफ मुंबई शहर में स्थित फिल्म सिटी के विकास की योजना लंबे समय से अधर लटकी हुई है। मुंबई फिल्म सिटी 600 एकड़ से ज्यादा भूभाग में फैली हुई है।

ये भी पढ़ें

 

कन्हैया ने क्यों कहा ‘बीजेपी को वोट दें’ ? 

भाजपा​​ को ट्रांसफर नहीं होंगे मनसे के वोट​ – ​संजय काकड़े ​​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,295फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें