26 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी: मुंबई समेत इन जिलों में हल्की से...

महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी: मुंबई समेत इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं, जो 14 मई के आसपास संभव है।

Google News Follow

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मंगलवार (13 मई)को येलो अलर्ट जारी करते हुए आगामी 24 घंटों के लिए हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। यह अलर्ट मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, पुणे, कोल्हापुर, सोलापुर, सतारा, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, बीड, लातूर, चंद्रपुर, अमरावती, अकोला, नासिक, औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर), यवतमाल, धाराशिव, वाशिम, बुलढाणा और भंडारा जिलों के लिए जारी किया गया है।

मुंबई और उपनगरों में सोमवार सुबह मुलुंड, पवई, मरोल, साकी नाका और भांडुप जैसे इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे शहरवासियों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि यह बारिश प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा है और आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता में इजाफा हो सकता है।

मौसम विभाग ने सुबह 9:30 बजे जारी नाउकास्ट में चेतावनी दी कि कुछ उपनगरीय क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों में गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मुंबई के सांताक्रूज़ वेधशाला में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कोलाबा वेधशाला में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं, जो 14 मई के आसपास संभव है। यह तिथि सामान्य मानसून आगमन की औसत तिथि 15 मई के काफी करीब है। मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका ने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध, परमाणु वार्ता के बाद तनाव और बढ़ा

मदरसे पर चला बुलडोजर, पाकिस्तान कनेक्शन के शक में मौलाना!

महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी: मुंबई समेत इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें