29.4 C
Mumbai
Wednesday, May 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल: 96 IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों...

महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल: 96 IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले

मुंबई पुलिस के सभी Joint CP बदले गए

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार (15 मई)को राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 96 IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति की घोषणा की। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव के तहत मुंबई पुलिस के सभी पांच जॉइंट कमिश्नरों को बदल दिया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल में सबसे अहम नियुक्ति मनोजकुमार शर्मा की मानी जा रही है, जिन्हें मुंबई पुलिस में कानून-व्यवस्था (Law and Order) का प्रभार दिया गया है। वहीं अनिल कुंभारे को मुंबई क्राइम ब्रांच का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। सत्यनारायण चौधरी को ट्रैफिक विभाग का जॉइंट कमिश्नर बनाया गया है, जबकि राजेश प्रधान को आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुवेज हक को जॉइंट कमिश्नर (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार केवल जॉइंट कमिश्नर स्तर पर ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Additional CP) और डिप्टी कमिश्नर स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। मोक्षदा पाटिल, दीक्षित गेडाम, कृष्णकांत उपाध्याय और प्रवीण मुंढे को पदोन्नत कर मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा जयंत मीणा, अभयसिंह देशमुख, गणेश शिंदे, पंकज दहाने, कविता नेरकर, पूर्णिमा चौगुले, हिम्मत जाधव और शिवाजी पवार जैसे अधिकारियों का तबादला मुंबई में डिप्टी कमिश्नर के रूप में किया गया है।

राज्य स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। IPS कृष्ण प्रकाश को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) नियुक्त किया गया है। दत्ता कराले को राज्य मानवाधिकार आयोग में विशेष महानिरीक्षक (Special IG) बनाया गया है, जबकि प्रवीण पडवल को नासिक रेंज का विशेष महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। लक्ष्मी गौतम को कानून-व्यवस्था विभाग का विशेष महानिरीक्षक और महेश पाटिल को योजना एवं समन्वय विभाग का विशेष महानिरीक्षक बनाया गया है।

आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) में भी बदलाव करते हुए परमजीत दहिया को ATS का विशेष महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं सी. के. मीणा को कोंकण रेंज, संजय दराडे को पुणे जॉइंट कमिश्नर, रंजन शर्मा को कोल्हापुर विशेष महानिरीक्षक तथा सुनील फुलारी को CID का विशेष महानिरीक्षक बनाया गया है। निशित मिश्रा को प्रशिक्षण विभाग और जयकुमार को फ़ोर्स वन का विशेष महानिरीक्षकनियुक्त किया गया है। संजय येनपुरे को VIP सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य प्रमुख नियुक्तियों में संजय जाधव को ठाणे का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दिलीप सकोरे को नवी मुंबई जॉइंट कमिश्नर तथा पंजाबराव उगले को पुलिस हाउसिंग विभाग का विशेष महानिरीक्षक बनाया गया है। एस. वी. पाठक को पुणे का विशेष महानिरीक्षक और विनायक देशमुख को लीगल मेट्रोलॉजी विभाग का नियंत्रक नियुक्त किया गया है।

इस फेरबदल में ज्योति प्रिया सिंह को एंटी-नारकोटिक्स सेल की विशेष महानिरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। जीवन बेनीवाल को पुणे का डिप्टी कमिश्नर, शुभम कुमार को पुणे ग्रामीण का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृष्टि जैन को सोलापुर का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा तेजस्वी सातपुते को पुणे में अतिरिक्त आयुक्त, अशोक दुधे को SRPF का DIG, योगेश गुप्ता को गढ़चिरौली DIG और राकेश ओला को अमरावती का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। एम. रेड्डी को CID पुणे में DIG बनाया गया है।

राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था, आतंकवाद निरोधक कार्रवाई, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों के नए पदभार संभालने के बाद आने वाले समय में पुलिस तंत्र में कई स्तरों पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर में स्टाइपेंड न बढ़ने से इंटर्न डॉक्टर नाराज, उपराज्यपाल से की दखल की मांग

आईआईटी रुड़की ने भारत के लिए तैयार किया हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु डेटासेट

उत्तर प्रदेश: 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं ने मचाया कहर, 117 लोगों की मौत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,445फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें