29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराज ठाकरे को हुआ कोरोना

राज ठाकरे को हुआ कोरोना

MNS Chief Raj Thackeray Corona Positive

Google News Follow

MNS अध्यक्ष राज ठाकरे कोरोना पॉजिटिव गए हैं। राज ठाकरे के साथ ही उनकी मां को भी कोरोना हो गया है। राज ठाकरे और उनकी मां के शरीर में कोरोना के सौम्य लक्षण पाए गए हैं। BMC के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। राज ठाकरे फिलहाल लीलावती अस्पताल में चेक अप के लिए आए हैं। डॉ. जलील पारकर उनका इलाज कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से राज ठाकरे का स्वास्थ्य सही नहीं था। कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने के बाद उनकी टेस्टिंग की गई। इसके बाद टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। कोरोना के सौम्य लक्षण होने की बात कही जा रही है। राज ठाकरे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल  इनकी भी डॉ. जलील पारकर की देखरेख में लीलावती अस्पताल में चेक अप किया जा रहा है। इस बीच लीलावती अस्पताल में दाखिल होते वक्त राज ठाकरे मास्क लगाए हुए दिखाई दिए। इससे पहले कोरोना की लहर जब प्रचंड रूप से कहर बरपा रही थी तब भी राज ठाकरे ने मास्क का इस्तेमाल नहीं किया था।

आगामी महानगरपालिकाओं को चुनावों को देखते हुए राज ठाकरे एक बार फिर सक्रिय होते हुए नज़र आ रहे थे। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने पुणे के लगातार दौरे किए। पुणे ही नहीं उन्होंने नासिक का भी दौरा किया. लेकिन कहीं वे मास्क पहने हुए दिखाई नहीं दिए. कोरोना की दोनों लहरों में उन्होंने मास्क का इस्तेमाल किया ही नहीं। 23 अक्टूबर को उनकी मुंबई के भांडुप में रैली थी. लेकिन यह रैली रद्द कर दी गई है. राज ठाकरे का एक बार फिर पुणे दौरा होने वाला था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें