27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र सरकार ने स्वीकारा मुंबई शहर में 4,000 से अधिक बच्चे कुपोषित

महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकारा मुंबई शहर में 4,000 से अधिक बच्चे कुपोषित

Google News Follow

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस साल अगस्त तक 4,000 से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित पाए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने विधान परिषद को यह जानकारी दी। ठाकुर ने बृहस्पतिवार को उच्च सदन में कांग्रेस सदस्य भाई जगताप के एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल अगस्त तक, मुंबई शहर में 4,194 बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित पाए गए। धारावी, मालवानी, मानखुर्द और गोवंडी क्षेत्रों में सबसे अधिक बच्चे कुपोषित मिले।’’ बच्चों को गंभीर कुपोषण से बाहर निकालने के लिए उनका इलाज करने के उद्देश्य से 20 अगस्त को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया था। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि कुपोषित बच्चों और उनकी माताओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अन्य योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें 

भाजपा के नक्शे कदम पर कांग्रेस, बनाया उत्तर भारतीय सेल  

विस अध्यक्ष चुनाव से पहले रद्द हो भाजपा विधायकों का निलंबन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें