28 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटRakhi Gift: उत्तर भारतीय भाइयों ने कोकण की बहनों को भेंट किये...

Rakhi Gift: उत्तर भारतीय भाइयों ने कोकण की बहनों को भेंट किये उपहार

भाजपा नेता अमरजीत मिश्र ने कहा कि हम मदद नहीं,उपहार लेकर जा रहे हैं कोकण

Google News Follow
मुंबई। कोकण में आई आपदा के बाद मदद के लिए कई हाथ बढ़े,लेकिन जब मुंबई के उत्तर भारतीय भी कोकण के लिए राहत सामग्री ले कर निकले तो उसे मदद का नाम नहीं दिए ,बल्कि कहा कि यह रक्षा बंधन के निमित्त उत्तर भारतीय भाईयों की ओर से कोकण की बहनों के लिए उपहार है। संवेदना व संस्कृति की यही पहचान विभिन्नता में एकता को प्रतिपादित करता है। मुंबई भाजपा  के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र की संस्था अभियान ने मंगलवार को एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया।
200 घरों के लिए बर्तन और कपड़े: चिपलून के भिले गांव के 200 घरों के लिए स्टील के पूरे  बर्तन,साड़ी,मैक्सी,टी शर्ट समेत कपड़े आदि जीवनावश्यक सामान उपलब्ध कराए गए।सामान से भरे वाहनों को विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर ने झंडा दिखा कर रवाना किया।मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हुए एक भव्य समारोह में उन्होने कहा कि मुंबई का  उत्तरभारतीय समाज महाराष्ट्र के सुख दुख में खड़ा रहता है।उन्होंने इस तरह का संदेश देने के लिए अमरजीत मिश्र की प्रशंसा की।
राखी पर बहनों को उपहार: कोकण विकास आघाडी के अध्यक्ष सुहास आडिवरेकर ने अभियान की भावना का कौतुक किया।मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने कहा कि हम मदद सामग्री लेकर नहीं जा रहे,बल्कि हम रक्षा बंधन के निमित्त कोकण की अपनी बहनों के लिए भेट लेकर जा रहे हैं। यह उपहार कृतज्ञतापूर्वक हम भिले गाँव की बहनों को देँगे। समारोह में कोकण विकास आघाड़ी के महासचिव कमलाकर दलवी,अभियान के उपाध्यक्ष राकेश सिंह,संतोष दिक्षित,शिवदयाल मिश्रा,झारखंड सेल के अध्यक्ष मनोज सिंह,रवि सिंह,झोपड़पट्टी सेल के रवि मिश्रा समेत बड़ी संख्या मे लोग शामिल थे।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें