28.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेट‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सेना ने दिखाई वीरता, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सेना ने दिखाई वीरता, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान

गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह भी बताया कि सीमावर्ती जिलों में तनाव की स्थिति को देखते हुए उन्होंने स्थानीय प्रशासन, सीमावर्ती नागरिकों और जनकल्याण संगठनों से समीक्षा बैठक की।

Google News Follow

भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में घोषित युद्धविराम के बीच केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के सीमावर्ती जिलों का दौरा कर भारतीय सेना की वीरता को नमन किया। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान की आतंकी संरचनाओं को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

शेखावत ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जिस तरह के हालात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बने, उसके बावजूद सेना ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए बेहद संगठित और निर्णायक कार्रवाई की। पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने इस ऑपरेशन के जरिए वैश्विक मंच पर अपनी सैन्य प्रामाणिकता को सिद्ध किया है।”

उन्होंने बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान के आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी क्षति पहुंची है। वहीं शनिवार रात पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “सेना ने देश की 140 करोड़ जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य किया है। भारतीय सेना के अभियानों ने असाधारण साहस और वीरता का परिचय दिया है, जिससे भारत की सैन्य क्षमता को एक नई वैश्विक पहचान मिली है।”

गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह भी बताया कि सीमावर्ती जिलों में तनाव की स्थिति को देखते हुए उन्होंने स्थानीय प्रशासन, सीमावर्ती नागरिकों और जनकल्याण संगठनों से समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सेना के अस्पताल, जिला और शहरों के बड़े अस्पतालों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को सीमा पर स्थित नागरिकों के मनोबल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की गंभीरता के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

ईरानी विदेश मंत्री अराघची का सख्त संदेश: “परमाणु अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा ईरान”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर खामोशी और सीजफायर पर ‘शुक्रिया’ जताने वाले सलमान पर गुस्साए नेटीजन!

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विवादित पोस्ट शेयर करने पर महिला पर FIR, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें