29.3 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेट'ऑपेरशन सिंदूर' अभी ख़त्म नहीं हुआ !

‘ऑपेरशन सिंदूर’ अभी ख़त्म नहीं हुआ !

विदेश सचिव की आखरी प्रेस कोफेरेंस के बाद दोनों देशों ने तनाव को आगे न खींचने पर सहमति जताते हुए युद्धविराम जारी रखा है। इसी क्रम में आम लोगों ने गृह बना लिया है की 'ऑपरेशन सिंदूर' ख़त्म हो चुका है। 

Google News Follow

भारतीय सैन्य दलों ने पहलगाम के बैसरन घाटी में जिहादी आतंकियों द्वारा हिंदू पुरषों की निर्मम हत्या के बदले में ऑपरेशन सिंदूर घोषित किया था। 7 मई की आधी रात शुरू किया यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दोनों देशों की ओर से युद्धविराम की घोषणा के बाद रोका गया है ऐसी धारणा लोगों में बन चुकी थी, इसी बीच इंडियन एयर फ़ोर्स के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस बात के संकेत दिए गए है की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी है।

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान द्वारा कब्जाए कश्मीर में स्थित 9 आतंकी कैंप्स पर हवाई हमलें किए, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादीयों के साथ न्याय किया गया। इस कार्रवाई के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव और भी खींच गया, पाकिस्तान की ओर से लगातार 4 रातों तक मिसाइल और ड्रोन हमले होते है, साथ ही पाकिस्तानी सेना ने आर्टिलरी शेलिंग के जरिए सामान्य भारतीयों पर और गावों पर लक्षित हमले किए, जवाब में भारतीय सेना ने माझ 90 मिनटों में 9 पाकिस्तानी और बेस को ध्वस्त किया।

शनिवार (9 मई) की शाम को विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने युद्धविराम घोषित किया, जिसके महज 3 घंटे बाद पाकिस्तान ने इस युद्धविराम का उल्लंघन किया। इस धोखेबाजी का सेना ने मुहंतोड़ जवाब भी दिया है। हालांकि विदेश सचिव की आखरी प्रेस कोफेरेंस के बाद दोनों देशों ने तनाव को आगे न खींचने पर सहमति जताते हुए युद्धविराम जारी रखा है। इसी क्रम में आम लोगों ने गृह बना लिया है की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ख़त्म हो चुका है।

दरम्यान रविवार (11 मई) को इंडियन एयर फ़ोर्स के एक्स के आधिकारिक हैंडल से इस बात को एक ट्वीट के माध्यम से पुनरुल्लेखित किया गया की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी है। भारतीय वायु सेना ने एक्स पर लिखा की, “भारतीय वायु सेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए। चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दी जाएगी। IAF सभी से अपील करता है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें।”

यह भी पढ़ें:

केंद्र सीमावर्ती इलाकों में टेक्निकल और साइंटिफिक इंस्टॉलेशन की सुरक्षा बढ़ाएगा!

‘एक ने जन्म दिया, दूसरी ने ताकत’: मदर्स डे पर अंकिता लोखंडे का भावुक संदेश

सीजफायर के बीच पीएम मोदी की उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक, रक्षा मंत्रालय की ब्रीफिंग टली,

सीजफायर पर कांग्रेस की मांग ‘सर्वदलीय बैठक बुलाकर जवाब दे केंद्र सरकार’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें