27.9 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशिवाजी पार्क में अंत्येष्टि रोकने हाईकोर्ट में जनहित याचिका

शिवाजी पार्क में अंत्येष्टि रोकने हाईकोर्ट में जनहित याचिका

Google News Follow

Related

शहर के शिवाजी पार्क मैदान में अब किसी की अंत्येष्टि न हो, इस मांग को लेकर बांबे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि शिवाजी पार्क खेल का मैदान है। इस लिए यहां दाह संस्कार नहीं होना चाहिए। पिछले दिनों इस मैदान में भारत रत्न लता मंगेशकर की अंत्येष्टि हुई थी। उसके बाद यहां उनका स्मारक बनाने की मांग भी उठ रही है। इसके पहले वर्ष 2012 में इसी मैदान पर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार किया गया था।

याचिकाकर्ता का कहना है कि ठाकरे की अंत्येष्टि के बाद मैदान में उनका स्मारक भी बना दिया गया है। मुंबई के दादर इलाके में रहनेवाले प्रकाश बेलवडे ने शिवाजी पार्क का अंत्येष्टि के लिए उपयोग न करने के संबंध में निर्देश देने को लेकर जनहित याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि शिवाजी पार्क खेल के लिए बनाया गया है।

इसलिए वहां पर दाह संस्कार न करने दिया जाए। शिवाजी पार्क खेल का मैदान होने के बावजूद वहां पर दिवंगत बाल ठाकरे के स्मारक का निर्माण किया गया है और अब शिवाजी पार्क में मशहूर गायिक लता मंगेशकर का भी स्मारक बनाने की मांग उठ रही है। याचिका में कहा गया है कि यदि अब शिवाजी पार्क में मंगेशकर का स्मारक बनाया जाएगा तो यह गलत मिसाल पेश होगी। याचिका पर हाईकोर्ट में जल्द ही सुनवाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें 

हिम्मत हो तो फडणवीस के घर तक पहुंचकर दिखाएं राउत

शिवसेना को महंगा पड़ेगा किरीट सोमैया पर हमला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,286फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें