29.1 C
Mumbai
Thursday, July 9, 2026
होमन्यूज़ अपडेटफ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, आर्थिक सहयोग और...

फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, आर्थिक सहयोग और नवाचार साझेदारी पर रहेगा जोर

13 से 18 जून तक कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, जी-7 शिखर सम्मेलन और विवटेक 2026 में भी करेंगे भागीदारी

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ भारतीय समुदाय के लोगों से भी संवाद करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के साथ आर्थिक सहयोग को मजबूत करना और सांस्कृतिक संबंधों को नई गति देना है, जबकि नवाचार और प्रौद्योगिकी साझेदारी इस दौरे का प्रमुख केंद्र रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा की जानकारी साझा करते हुए बताया कि दौरे का पहला चरण फ्रांस के नीस शहर से शुरू होगा। यहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम विशेष रूप से शामिल है। इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भी मौजूदगी रहने की संभावना है।

‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम ऐसे समय आयोजित किया जा रहा है जब भारत और फ्रांस ‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष’ मना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मंच दोनों देशों के नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

नीस में अपने प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। दोनों नेता भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आपसी सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे।

फ्रांस में कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री 14 और 15 जून को स्लोवाक गणराज्य की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। वर्ष 1993 में स्लोवाकिया के स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। इस यात्रा को दोनों देशों के बढ़ते संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ब्रातिस्लावा में प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह वहां के प्रमुख उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

इस यात्रा से यूरोपीय संघ के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। स्लोवाकिया यूरोपीय संघ का एक महत्वपूर्ण सदस्य है और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से उत्पन्न सकारात्मक माहौल को आगे बढ़ाने में इसकी अहम भूमिका मानी जा रही है।

स्लोवाकिया के बाद प्रधानमंत्री मोदी 16 और 17 जून को एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। इस मंच पर वैश्विक आर्थिक और सामरिक मुद्दों पर विभिन्न देशों के नेताओं के साथ चर्चा होने की संभावना है।

दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 18 जून को पेरिस पहुंचेंगे, जहां वह फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ VivaTech 2026 में भाग लेंगे। यूरोप के सबसे प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी और नवाचार आयोजनों में शामिल इस कार्यक्रम में इस बार भारत का अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय मंडप स्थापित किया जाएगा, जो भारतीय और यूरोपीय नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के बीच बढ़ते सहयोग को प्रदर्शित करेगा।

यह भी पढ़ें:

भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का कड़ा विरोध, जयशंकर ने मार्को रुबियो से जताई नाराज़गी

DRDO की तीन बड़ी सफलताएँ, भारत की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता को मिला नया बल

अल नीनो की आधिकारिक एंट्री, मानसून के दौरान और मजबूत होगा प्रभाव: IMD की चेतावनी

आर.जी. कर कॉलेज के संदीप घोष के घर पर होगी बुलडोजर की कार्रवाई

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,135फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें