24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटRaj Kundra News: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा,मेरा पति निर्दोष है...

Raj Kundra News: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा,मेरा पति निर्दोष है…

Google News Follow

मुंबई। संकट की घड़ी में राज कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने उनका समर्थन किया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक शिल्पा ने कहा है कि उन्हें हॉटशॉट्स की सटीक सामग्री के बारे में पता नहीं था। उन्होंने दावा किया कि हॉटशॉट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है, उन्होंने उल्लेख किया कि इरोटिका पोर्न से अलग है और उनके पति राज कुंद्रा पोर्न सामग्री के निर्माण में शामिल नहीं थे। शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा कि यह लंदन स्थित वांछित आरोपी और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी थे जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे।

शिल्पा ने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं। पति पर पोर्नोग्राफी के आरोप लगने के बाद शिल्पा शेट्टी भी अलग-थलग दिखाई दे रही थीं, वे टीवी शो की शूटिंग पर भी नहीं जा रही हैं। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर भी अपनी गतिविधियों को कम कर दिया है, शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा-2 कल शुक्रवार को ही रिलीज हुई है, शिल्पा ने हंगामा 2 के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, साथ ही एक मैसेज में भी लिखा था. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे हंगामा 2 को जरूर देखें. वे अपने पोस्ट में लिखती हैं कि जो कुछ भी हो रहा है, उसका असर फिल्म पर नहीं पड़ना चाहिए. इससे पहले मामले में मुंबई पुलिस ने शिल्पा शेट्टी का शुक्रवार को बयान दर्ज किया था. पुलिस जानना चाहती है कि शिल्पा शेट्टी को उनके पति के इस कारोबार के बारे में पता था या नहीं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें